रांची : केंद्रीय टीम ने गरीबों के लिए बन रहे आवास का किया निरीक्षण
Updated at : 21 Jul 2019 9:15 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के सयुंक्त सचिव अमृत अभिजात व हाउसिंग फॉर ऑल के केंद्रीय निदेशक आरके गौतम ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत बिरसा मुंडा स्मृति पार्क में बनाये जा रहे आवास का निरीक्षण किया. बिरसा मुंडा स्मृति पार्क में रहनेवाले 180 बेघर परिवारों के लिए जी प्लस थ्री संरचना […]
विज्ञापन
रांची : आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के सयुंक्त सचिव अमृत अभिजात व हाउसिंग फॉर ऑल के केंद्रीय निदेशक आरके गौतम ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत बिरसा मुंडा स्मृति पार्क में बनाये जा रहे आवास का निरीक्षण किया.
बिरसा मुंडा स्मृति पार्क में रहनेवाले 180 बेघर परिवारों के लिए जी प्लस थ्री संरचना का आवास बनाया जा रहा है. जुडको द्वारा कराये जा रहे निर्माण कार्य पर श्री अभिजात ने संतोष जताया.
उन्होंने किफायती आवास परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने का निर्देश दिया. श्री अभिजात ने रांची नगर निगम के वार्ड नंबर छह में योजना के लाभुक मनोज उरांव को नवनिर्मित घर में गृह प्रवेश कराया.
उन्होंने लाभुकों के आवासों पर झारखंड की स्थानीय संस्कृति को चित्रकला के माध्यम से दिखाये जाने की सराहना की. मालूम हो कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत राज्य में भारत सरकार द्वारा 328 परियोजनाओं के तहत 1,60,746 आवासों की स्वीकृति दी गयी है.
वर्तमान में लगभग 49,000 आवासों का निर्माण किया जा चुका है. करीब 45,500 आवास का निर्माणाधीन है. मौके पर रांची नगर निगम के उप नगर आयुक्त रजनीश कुमार, सहायक निदेशक शैलेश प्रियदर्शी व संजय कुमार, केंद्रीय मंत्रालय के क्षेत्रीय समन्वयक मनीष कुमार आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




