रांची : एचइसी के क्वार्टर का छज्जा गिरा, मजदूर बाल-बाल बचे
Updated at : 19 Jul 2019 9:25 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : एचइसी आवासीय परिसर स्थित क्वार्टर नंबर एएन-187 की सीढ़ी का छज्जा गुरुवार दोपहर 1:00 बजे अचानक गिर गया. एचइसी के नगर प्रशासन विभाग ने 11 जुलाई ही यह क्वार्टर कर्मचारी बुधू उरांव को आवंटित किया है. लेकिन, अब तक वे इस क्वार्टर में शिफ्ट नहीं हुए हैं, क्योंकि फिलहाल इसमें मरम्मत का काम […]
विज्ञापन
रांची : एचइसी आवासीय परिसर स्थित क्वार्टर नंबर एएन-187 की सीढ़ी का छज्जा गुरुवार दोपहर 1:00 बजे अचानक गिर गया. एचइसी के नगर प्रशासन विभाग ने 11 जुलाई ही यह क्वार्टर कर्मचारी बुधू उरांव को आवंटित किया है. लेकिन, अब तक वे इस क्वार्टर में शिफ्ट नहीं हुए हैं, क्योंकि फिलहाल इसमें मरम्मत का काम चल रहा है.
श्री उरांव ने बताया कि जिस समय हादसा हुआ, उस समय मरम्मत में लगे मजदूर खाना खाने गये हुए थे, इसलिए हादसे में किसी को चोट नहीं आयी. उन्होंने कहा कि भगवान का शुक्र है कि वे अब तक इस मकान में शिफ्ट नहीं हुए हैं. अगर वे मरम्मत से पहले परिवार समेत यहां आ गये होते और इस तरह का हादसा हुआ होता, तो कुछ भी हो सकता था.
उन्होंने कहा कि एचइसी के आवास 60 वर्ष पुराने हो गये हैं और मरम्मत के अभाव में जर्जर स्थिति में है. उन्होंने प्रबंधन से प्राथमिकता के आधार पर आवास की मरम्मत कर आवंटन करने की बात कही. गौरतलब है कि पिछले दिनों धुर्वा एक आवास का चाहरदीवारी गिरने से एक बच्ची घायल हो गयी थी. इस संबंध में एचइसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अभय कंठ ने बताया कि मरम्मत के दौरान छज्जा गिर गया है. इसकी जांच करायी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




