ePaper

रांची : नाबार्ड के कार्यों को मजबूती से आगे बढ़ायें : राज्यपाल

Updated at : 16 Jul 2019 8:38 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : नाबार्ड के कार्यों को मजबूती से आगे बढ़ायें : राज्यपाल

नाबार्ड का 38वां स्थापना दिवस मनाया गया रांची : कृषकों को देश की उन्नति में शामिल करना होगा. उक्त बातें राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने नाबार्ड के 38वें स्थापना दिवस पर कहीं. होटल बीएनआर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने किसानों व स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं के वित्त पोषण के लिए नाबार्ड की सराहना की. […]

विज्ञापन
नाबार्ड का 38वां स्थापना दिवस मनाया गया
रांची : कृषकों को देश की उन्नति में शामिल करना होगा. उक्त बातें राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने नाबार्ड के 38वें स्थापना दिवस पर कहीं. होटल बीएनआर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने किसानों व स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं के वित्त पोषण के लिए नाबार्ड की सराहना की. राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश की मूलभूत सुविधाओं (सड़क, पुल, सिंचाई, पेयजल आपूर्ति) को पूरा करने में नाबार्ड अहम भूमिका अदा कर रहा है. जरूरत है इस कार्य को मजबूती से आगे बढ़ाने की.
कार्यक्रम के दाैरान राज्यपाल ने झारखंड में नाबार्ड और माइक्रो फाइनेंस पर आधारित दो नयी पुस्तिका का विमोचन किया और उत्कृष्ट कार्य करनेवाले लोगों को सम्मानित किया. नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक आशीष कुमार पाढ़ी ने सामाजिक-आर्थिक विकास और महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए बैंक के योगदान पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम के दौरान आरबीआइ के जीएम संजीव दयाल, सी एसएलबीसी के महाप्रबंधक एस सहाय, आइआइएम निदेशक शैलेंद्र सिंह आदि मौजूद थे.
राज्य स्तरीय एसएचजी पुरस्कार : रामगढ़, सरायकेला व पूर्वी सिंहभूम के एसएचजी सदस्यों और ई-शक्ति लागू जिलों के एनिमेटरों को सम्मानित किया गया. जेआरजीबी, बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी और बंधन जैसे विभिन्न बैंकों को एसएचजी-जेएलजी बैंक लिंकेज कार्यक्रम के लिए पुरस्कृत किया गया.
झारखंड में नाबार्ड की योजनाएं : 49 हजार से अधिक एसएचजी को मदद, प्रदेश सरकार को 12 हजार करोड़ की आर्थिक सहायता, 37 क्षेत्रों में आर्थिक सहायता, आदिवासी विकास के 43 प्रोजेक्ट व 1300 करोड़ का इकोनॉमिक ग्रांट, 34 वाटर शेड प्रोजेक्ट, पानी-मिट्टी से जुड़ी योजना पर 25 करोड़, ई-शक्ति प्रोजेक्ट पर छह अन्य जिलों में इसका विस्तार, 2017 रोड प्रोजेक्ट, 1104 पुल-पुलिया, लंबित 91 एरिगेशन प्रोजेक्ट को आर्थिक मदद सहित अन्य योजनाएं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola