रांची : कुख्यात अपराधी अनिल शर्मा का रिश्तेदार डबलू शर्मा गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : कोतवाली थाना की पुलिस ने मेन रोड के एक प्रसिद्ध होटल से कुख्यात अपराधी अनिल शर्मा के रिश्तेदार डबलू शर्मा को गिरफ्तार किया है. एसएसपी के अादेश पर एक टीम का गठन कर उसे गिरफ्तार किया गया. गुरुवार की देर रात उसकी निशानदेही पर उसके अन्य सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की […]
विज्ञापन
रांची : कोतवाली थाना की पुलिस ने मेन रोड के एक प्रसिद्ध होटल से कुख्यात अपराधी अनिल शर्मा के रिश्तेदार डबलू शर्मा को गिरफ्तार किया है. एसएसपी के अादेश पर एक टीम का गठन कर उसे गिरफ्तार किया गया.
गुरुवार की देर रात उसकी निशानदेही पर उसके अन्य सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गयी. बताया जाता है कि काफी दिनों से वह रेलवेे व अन्य ठेकेदारों से अनिल शर्मा के नाम पर रंगदारी मांग रहा था़ रंगदारी का विराेेध करने पर वह ठेकेदारों काे धमकी भी देता था़ कई ठेकेदारों के साथ उसने मारपीट भी की है़ उसने रेलवे भर्ती बोर्ड कार्यालय के एक कर्मचारी के साथ भी मारपीट की थी. कुछ ठेकेदारों ने इसकी जानकारी एसएसपी अनीश गुप्ता को दी थी. अनीश गुप्ता ने जानकारी मिलने के बाद एक टीम का गठन किया और उसे गिरफ्तार करने का टास्क पुलिस को सौंपा़ डबलू शर्मा को शुक्रवार को जेल भेजा जायेगा.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन