अनगड़ा : पानी और बिजली की मांग सड़क पर उतरे ग्रामीण
Updated at : 09 Jul 2019 9:04 AM (IST)
विज्ञापन

अनगड़ा : गुड़ीडीह पंचायत के जिलिंगसेरेंग की ग्रामीण महिलाएं सोमवार को पानी व बिजली की मांग को लेकर सड़क पर उतरी. उन्होंने जोन्हा फॉल रोड पर प्रदर्शन किया. महिलाओं का कहना था कि इस क्षेत्र में पानी की काफी किल्लत है, 14वें वित्त से बना जलमीनार भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है. उससे दिन भर […]
विज्ञापन
अनगड़ा : गुड़ीडीह पंचायत के जिलिंगसेरेंग की ग्रामीण महिलाएं सोमवार को पानी व बिजली की मांग को लेकर सड़क पर उतरी. उन्होंने जोन्हा फॉल रोड पर प्रदर्शन किया.
महिलाओं का कहना था कि इस क्षेत्र में पानी की काफी किल्लत है, 14वें वित्त से बना जलमीनार भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है. उससे दिन भर में 50 बाल्टी भी पानी नहीं निकलता है. वहीं दूसरे चापाकल से भी गंदा पानी निकलता है. क्षेत्र में बिजली की समस्या से काफी परेशानी हो रही है. गुड़ीडीह पंचायत में स्थित जोन्हा फॉल व सीता फॉल से सरकार को लाखों रुपये राजस्व मिलता है, लेकिन पर्यटन विभाग बदले में इस क्षेत्र के कल्याण के लिए कुछ नहीं कर रहा है.
यहां बनी दुकानें भी बाहरी लोगों को आवंटित किया जा रहा है. महिलाओं के सड़क पर उतरने के कारण कुछ देर जाम रहा. बाद में सीओ जयप्रकाश करमाली, पर्यटन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद, सदस्य बालेश्वर बेदिया व एएसआइ आरके सिंह ने ग्रामीणों को समझाया व उनका आंदोलन समाप्त कराया. सीओ ने पानी की समस्या तीन दिन में दूर करने की बात कही. मौके पर तारा देवी, प्रतिमा देवी, गायत्री देवी, सरस्वती देवी, संगीता देवी, राधिका देवी, सोनी देवी, नमिता देवी, गुड़िया देवी सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




