आयुर्वेदिक दवा के नाम पर नशा बेचनेवालों पर अब होगी कार्रवाई, तीन सदस्यीय जांच टीम बनी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jul 2019 7:33 AM
रांची : आयुर्वेदिक दवा के नाम पर दो रुपये में टॉफी के रैपर में नशे का डोज बेचनेवालों के खिलाफ कार्रवाई होगी. स्वास्थ्य सचिव डाॅ नितिन मदन कुलकर्णी ने औषधि निरीक्षक को मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया. औषधि निदेशालय ने सोमवार को ड्रग कंट्रोलर रितू सहाय के नेतृत्व में तीन सदस्यीय […]
रांची : आयुर्वेदिक दवा के नाम पर दो रुपये में टॉफी के रैपर में नशे का डोज बेचनेवालों के खिलाफ कार्रवाई होगी. स्वास्थ्य सचिव डाॅ नितिन मदन कुलकर्णी ने औषधि निरीक्षक को मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया. औषधि निदेशालय ने सोमवार को ड्रग कंट्रोलर रितू सहाय के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच टीम का गठन कर दिया.
टीम में ड्रग इंस्पेक्टर मुंजपरा घनश्याम कुमार सावजीभाई, चंदन प्रसाद कश्यप व उत्कलमणि शामिल हैं. जांच टीम को तीन दिन में रिपोर्ट देने काे कहा गया है. दो -तीन दिन में राज्यस्तरीय स्तर पर भी जांच टीम का गठन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










