ePaper

रांची :डीसी कार्यालय के समक्ष 15 को प्रदर्शन करेंगे राजस्वकर्मी

Updated at : 08 Jul 2019 9:39 AM (IST)
विज्ञापन
रांची :डीसी कार्यालय के समक्ष 15 को प्रदर्शन करेंगे राजस्वकर्मी

रांची : राजस्वकर्मियों को अंचलाधिकारियों द्वारा प्रताड़ित करने सहित अन्य मुद्दों लेकर 15 जुलाई को रांची उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया जायेगा. झारखंड राज्य राजस्व उप निरीक्षक संघ ने रविवार को रांची समाहरणालय परिसर में हुई बैठक में यह फैसला लिया. कर्मियों ने कहा कि लगातार कुछ अंचलाधिकारी छोटी-छोटी बातों पर राजस्व उप निरीक्षक […]

विज्ञापन

रांची : राजस्वकर्मियों को अंचलाधिकारियों द्वारा प्रताड़ित करने सहित अन्य मुद्दों लेकर 15 जुलाई को रांची उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया जायेगा. झारखंड राज्य राजस्व उप निरीक्षक संघ ने रविवार को रांची समाहरणालय परिसर में हुई बैठक में यह फैसला लिया. कर्मियों ने कहा कि लगातार कुछ अंचलाधिकारी छोटी-छोटी बातों पर राजस्व उप निरीक्षक को तंग कर रहे हैं.

वे गलत मंशा से कर्मियों को परेशान कर रहे हैं. इसके साथ ही वरीयता सूची के प्रकाशन, उप निरीक्षकों पर चल रहे विभागीय कार्यवाही का जल्द निष्पादन, दूरस्थ अंचलों में पदस्थापित महिला राजस्व उप निरीक्षकों का तबादला मुख्यालय के निकट करने को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा जायेगा. बैठक में भरत सिन्हा, सुनील सिंह, बसंत भगत, रविंद्र प्रसाद, संजय साहू, उमेश कुमार, सरफराज अफजल, रंजीत कुमार, सोमरा उरांव, निशा सिंह आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola