रांची : शिक्षकों की प्रोन्नति के लिए रांची विवि में 19 कोर्स को मिली स्वीकृति

Updated at : 04 Jul 2019 9:12 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : शिक्षकों की प्रोन्नति के लिए रांची विवि में 19 कोर्स को मिली स्वीकृति

रांची : यूजीसी ने विवि शिक्षकों की प्रोन्नति के लिए रांची विवि अंतर्गत मानव संसाधन विकास केंद्र के लिए 19 कोर्स की स्वीकृति प्रदान कर दी है. इनमें चार अोरिएंटेशन कोर्स, छह रिफ्रेशर कोर्स, छह इंटर डिसिप्लिनरी रिफ्रेशर कोर्स व तीन शार्ट टर्म कोर्स को स्वीकृति दी गयी है. चार अोरिएंटेशन कोर्स में 95 वां […]

विज्ञापन
रांची : यूजीसी ने विवि शिक्षकों की प्रोन्नति के लिए रांची विवि अंतर्गत मानव संसाधन विकास केंद्र के लिए 19 कोर्स की स्वीकृति प्रदान कर दी है. इनमें चार अोरिएंटेशन कोर्स, छह रिफ्रेशर कोर्स, छह इंटर डिसिप्लिनरी रिफ्रेशर कोर्स व तीन शार्ट टर्म कोर्स को स्वीकृति दी गयी है.
चार अोरिएंटेशन कोर्स में 95 वां व 96 वां कार्यक्रम आवेदकों की अधिक संख्या को देखते हुए केंद्र द्वारा शुरू किया गया.
95वां कोर्स कार्यक्रम 10 जून से 30 जून तक था, जबकि 96वां कोर्स कार्यक्रम चार सितंबर से 24 सितंबर 2019 तक होना था. अब केंद्र में 97वां अोरिएंटेशन कार्यक्रम चार दिसंबर से 24 दिसंबर की जगह सितंबर में ही किया जायेगा, जबकि 98वां अोरिएंटेशन कार्यक्रम छह फरवरी से 26 फरवरी 2020 की जगह अब दिसंबर 2019 में ही कर लिया जायेगा.
छह रिफ्रेशर कोर्स का कार्यक्रम जारी : छह रिफ्रेशर कोर्स में लाइफसाइंस पांच जुलाई से 18 जुलाई 2019 तक चलेगा. इस कोर्स की को-अॉर्डिनेटर डॉ लाडली रानी बनायी गयी हैं. इसी प्रकार हिंदी रिफ्रेशर कोर्स 10 दिसंबर से 23 दिसंबर तक चलेगा. इसकी कोर्स को-अॉर्डिनेटर डॉ किरण तिवारी बनायी गयी हैं.
उर्दू, पॉलिटिकल साइंस और पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन कोर्स सात नवंबर से 20 नवंबर 2019 तक चलेगा. इसके कोर्स को-अॉर्डिनेटर डॉ धीरेंद्र त्रिपाठी बनाये गये हैं. टीचर एजुकेटर कोर्स नौ जनवरी से 22 जनवरी 2020 तक चलेगा. इसकी कोर्स को-अॉर्डिनेटर डॉ नमिता लाल बनायी गयी हैं.
इंटर डिसिप्लिनरी रिफ्रेशर कोर्स के को-ऑर्डिनेटर नियुक्त : वहीं इंटर डिसिप्लिनरी रिफ्रेशर कोर्स के तहत एनवायरमेंटल स्टडीज एंड डिजास्टर मैनेजमेंट कोर्स नौ सितंबर से 22 सितंबर 2019 तक चलेगा. इसकी को-अॉर्डिनेटर डॉ स्मृति प्रभा बनायी गयी हैं.
रिसर्च मैथेडोलॉजी कोर्स छह से 19 जनवरी 2020 तक चलेगा, इसकी कोर्स को-अॉर्डिनेटर डॉ रीता कुमारी को बनाया गया है. सोशल साइंस कोर्स 16 से 29 अगस्त 2019 तक चलेगा. इसके कोर्स को-अॉर्डिनेटर डॉ विनोद नारायण बनाये गये हैं. लिंग्विस्टिक कोर्स 23 जुलाई से पांच अगस्त 2019 तक चलेगा. इसके कोर्स को-अॉर्डिनेटर डॉ अनिर्वाण साहु होंगे.
वीमेंस स्टडीज एंड जेंडर सेंसीटाइजेशन कोर्स दो से 15 जुलाई 2019 तक चलेगा. इसकी कोर्स को-अॉर्डिनेटर डॉ नीलिमा पाठक बनायी गयी हैं. इसके अलावा इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी/मॉक अोपेन एंड ई- रिसोर्स कोर्स 12 से 25 नवंबर 2019 तक चलेगा. इसके कोर्स को-अॉर्डिनेटर डॉ राज कुमार बनाये गये हैं.
शार्ट टर्म कोर्स के तहत तीन दिवसीय एकेडेमिक एडमिनिस्ट्रेटिव कोर्स 16 से 18 अगस्त 2019 तक चलेगा. इसी प्रकार एक दिवसीय प्रिंसिपल मीट 12 नवंबर 2019 को किया जायेगा. सात दिवसीय मॉक, ई-कंटेंट एंड अोपेन एजुकेशनल रिसोर्स पर दो कार्यशाला 23 से 29 फरवरी 2020 तक चलेगी. यूजीसी ने रांची विवि को कोर्स का पूरा ब्योरा उपलब्ध करा दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola