रांची : रिम्स प्रबंधन ने एसबीआइ शाखा को भेजा दो करोड़ का बिजली बिल भरने का नोटिस

Updated:
विज्ञापन

रांची : रिम्स परिसर में संचालित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआइ) की शाखा को रिम्स प्रबंधन ने बिजली बिल के मद में दो करोड़ रुपये के भुगतान का नोटिस भेजा है. नोटिस में कहा गया है कि बैंक का संचालन करीब 46 साल (वर्ष 1973) से हो रहा है, लेकिन बैंक के बिजली बिल का […]

विज्ञापन
रांची : रिम्स परिसर में संचालित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआइ) की शाखा को रिम्स प्रबंधन ने बिजली बिल के मद में दो करोड़ रुपये के भुगतान का नोटिस भेजा है.
नोटिस में कहा गया है कि बैंक का संचालन करीब 46 साल (वर्ष 1973) से हो रहा है, लेकिन बैंक के बिजली बिल का भुगतान रिम्स करता है. न्यूनतम किराये पर जगह मुहैया करा दी गयी है, लेकिन बिजली का बिल रिम्स प्रबंधन नहीं देगा.
औसतन बिजली बिल के हिसाब से शाखा पर दो करोड़ रुपये बकाया हैं, जिसका भुगतान जल्द से जल्द कर दिया जाये. इधर, रिम्स प्रबंधन ने बिजली बिल के मद में हेल्थ मैप को 18 लाख रुपये और दवाई दोस्त को 1.80 लाख रुपये का भुगतान का नोटिस भेजा है. सूत्रों की मानें, तो मेडॉल पर भी बिजली बिल के मद में लाखों रुपये के भुगतान का नोटिस भेजा गया है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola