अनगड़ा : लूटी गयी स्कूटी बरामद, दो गिरफ्तार

Updated at : 28 Jun 2019 9:19 AM (IST)
विज्ञापन
अनगड़ा : लूटी गयी स्कूटी बरामद, दो गिरफ्तार

अनगड़ा : अनगड़ा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज होने के 24 घंटे के अंदर लूटी गयी स्कूटी बरामद कर दो अपराधियों अनूप कुमार महतो (फुलवार, राहे) व संजय कुमार महतो (उरांवडीह, राहे) को पकड़ कर जेल भेज दिया. छापेमारी का नेतृत्व थानेदार शंकर प्रसाद कर रहे थे. जानकारी के अनुसार 21 जून को कोइनारडीह जंगल में […]

विज्ञापन
अनगड़ा : अनगड़ा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज होने के 24 घंटे के अंदर लूटी गयी स्कूटी बरामद कर दो अपराधियों अनूप कुमार महतो (फुलवार, राहे) व संजय कुमार महतो (उरांवडीह, राहे) को पकड़ कर जेल भेज दिया. छापेमारी का नेतृत्व थानेदार शंकर प्रसाद कर रहे थे. जानकारी के अनुसार 21 जून को कोइनारडीह जंगल में बाइक सवार तीन अपराधियों ने स्कूटी लूट की घटना को अंजाम दिया था.
स्कूटी (जेएच01डीएम-6785) तमाड़ निवासी हरन कुमार महतो की थी. हरन अपनी बहन के साथ जोन्हा फॉल घूमकर कोइनारडीह के रास्ते तमाड़ लौट रहा था.
स्कूटी लूट के बाद हरन ने अपने स्तर से काफी छानबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला. इसके बाद उसने 26 जून को मामले में अनगड़ा थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी. अपराधियों ने लूट की घटना में लाल रंग की नयी पैशन प्रो बाइक का उपयोग किया था. घटना में शामिल तीसरा अपराधी छोटू जायसवाल (धुर्वा निवासी) फरार है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola