रांची विवि को सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दर्जा मिले : संजय सेठ
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : सांसद संजय सेठ ने बुधवार को लोकसभा में शून्यकाल के दौरान रांची विश्वविद्यालय को सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दर्जा देने की मांग उठायी. उन्होंने कहा कि रांची विश्वविद्यालय 1960 में स्थापित हुआ. यह विश्वविद्यालय झारखंड राज्य की बड़ी जनसंख्या की आवश्यकताओं की पूर्ति करता है. वर्ष 2018-19 में इस विवि में प्रवेश पाने वाले […]
विज्ञापन
रांची : सांसद संजय सेठ ने बुधवार को लोकसभा में शून्यकाल के दौरान रांची विश्वविद्यालय को सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दर्जा देने की मांग उठायी. उन्होंने कहा कि रांची विश्वविद्यालय 1960 में स्थापित हुआ. यह विश्वविद्यालय झारखंड राज्य की बड़ी जनसंख्या की आवश्यकताओं की पूर्ति करता है.
आपके शहर में
विज्ञापन
वर्ष 2018-19 में इस विवि में प्रवेश पाने वाले 148296 विद्यार्थियों में से 49993 विद्यार्थी जनजातीय हैं. यह कुल संख्या का लगभग 30 प्रतिशत है. जनजातीय विद्यार्थियों की संख्या में बालिकाओं की संख्या 28993 है, जो कि लगभग 60 प्रतिशत होता है. इस विश्वविद्यालय को उल्लेखनीय कार्य के लिए कई पुरस्कारों से नवाजा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन