रांची : कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप व पर्स की चोरी

Updated:
विज्ञापन

रांची : एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के ग्रीन एकर्स होटल के समीप लगी लाल रंग की आइ टेन कार(जेएच 01एबी-5661 ) का शीशा तोड़कर अज्ञात अपर��धियों ने लैपटॉप, पर्स और चार्जर की चोरी कर ली़ इस संबंध में कार मालिक गोपेश गोयनका ने एयरपोर्ट थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है़ गोपेश गाेयनका ने बताया कि वे […]

विज्ञापन
रांची : एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के ग्रीन एकर्स होटल के समीप लगी लाल रंग की आइ टेन कार(जेएच 01एबी-5661 ) का शीशा तोड़कर अज्ञात अपराधियों ने लैपटॉप, पर्स और चार्जर की चोरी कर ली़ इस संबंध में कार मालिक गोपेश गोयनका ने एयरपोर्ट थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है़ गोपेश गाेयनका ने बताया कि वे अपने परिवार के साथ शाम 7:30 बजे ग्रीन एकर्स होटल में खाना खाने गये थे़
उस समय किसी की पार्टी चल रही थी, जिसके कारण वहां काफी गाड़ियां लगी हुई थी़ंं गार्ड ने कार आगे लगाने को कहा, तो उन्होंने सबसे अंत में कार पार्क कर दिया़ रात 9:45 बजे जब वे लोग खाना खाकर आये तो उनकी कार का शीशा टूटा हुआ था और लैपटॉप व पर्स की चोरी कर ली गयी थी. पर्स में डेबिट व क्रेडिट कार्ड भी थे़ पुलिस मामले की जांच कर रही है़
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola