ePaper

रांची : वीवर्स कोऑपरेटिव यूनियन के अध्यक्ष की सदस्यता खत्म

Updated at : 24 Jun 2019 9:10 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : वीवर्स कोऑपरेटिव यूनियन के अध्यक्ष की सदस्यता खत्म

रांची : सरकार ने द छोटानागपुर रीजनल हैडलूम वीवर्स कोऑपरेटिव यूनियन के अध्यक्ष अनवार अहमद अंसारी की सदस्यता रद्द कर दी है. उन्होंने गलत तरीके से तिगरा बुनकर सहयोग समिति की सदस्यता हासिल की थी. रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव सोसाइटी ने सदस्यता रद्द करने से संबंधित आदेश जारी कर दिया है. राज्य सरकार द्वारा करायी गयी जांच […]

विज्ञापन
रांची : सरकार ने द छोटानागपुर रीजनल हैडलूम वीवर्स कोऑपरेटिव यूनियन के अध्यक्ष अनवार अहमद अंसारी की सदस्यता रद्द कर दी है. उन्होंने गलत तरीके से तिगरा बुनकर सहयोग समिति की सदस्यता हासिल की थी. रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव सोसाइटी ने सदस्यता रद्द करने से संबंधित आदेश जारी कर दिया है.
राज्य सरकार द्वारा करायी गयी जांच में अनवार अहमद अंसारी द्वारा गलत तरीके से तिगरा बुनकर सहयोग समिति की सदस्यता लेने का मामला प्रमाणित हुआ है. जांच में पाया गया कि अनवार अहमद इरबा प्राथमिक बुनकर सहयोग समिति के सदस्य थे. उन्होंने इस समिति की सदस्यता से त्यागपत्र दिया, लेकिन त्यागपत्र स्वीकार हुए बिना ही तिगरा बुनकर सहयोग समिति में सदस्य बनने के लिए आवेदन दिया.
इसके लिए इन्होंने अपने आप को तिगरा का निवासी बताया. जांच में तिगरा का निवासी होने का दावा गलत पाया गया. अनवार अहमद ने तिगरा समिति की सदस्यता के लिए आवेदन भी सरकार द्वारा निर्धारित फार्म के बदले सादा कागज में दिया था. तिगरा समिति के अध्यक्ष ने इरबा प्राथमिक बुनकर सहयोग समिति द्वारा अनवार अहमद अंसारी का त्यागपत्र स्वीकार करने के दूसरे ही दिन आनन-फानन में मीटिंग बुलाकर समिति की सदस्यता दे दी.
इसके बाद अनवार अहमद अंसारी द छोटानागपुर रीजनल हैंडलूम वीवर्स कोऑपरेटिव यूनियन में तिगरा समिति के प्रतिनिधि बन का आये और अध्यक्ष चुने गये. सरकार द्वारा जांच के बाद अंसारी की सदस्यता रद्द करने की वजह ने उनकी अध्यक्ष की कुर्सी भी चली गयी है. अब वह द छोटानागपुर रीजनल हैंडलूम वीवर्स कोऑपरेटिव यूनियन के अध्यक्ष भी नहीं रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola