ePaper

रांची : रविवार को 6:30 घंटे का ब्लॉक, कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, एक जुलाई को विलंब से खुलेगी मौर्या

Updated at : 22 Jun 2019 6:15 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : रविवार को 6:30 घंटे का ब्लॉक, कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, एक जुलाई को विलंब से खुलेगी मौर्या

रांची : रांची रेल मंडल में हटिया-मुरी सेक्शन के सिल्ली-कीता स्टेशन के बीच नॉर्मल हाइट सब-वे का निर्माण रविवार को किया जायेगा. इस कारण रेलवे की ओर से (सुबह 9:50 बजे से शाम 4:20 बजे तक) 6:30 घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक लिया जायेगा. इस दौरान कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. बोकारो स्टील सिटी-रांची पैसेंजर (58033), रांची-बोकारो […]

विज्ञापन
रांची : रांची रेल मंडल में हटिया-मुरी सेक्शन के सिल्ली-कीता स्टेशन के बीच नॉर्मल हाइट सब-वे का निर्माण रविवार को किया जायेगा. इस कारण रेलवे की ओर से (सुबह 9:50 बजे से शाम 4:20 बजे तक) 6:30 घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक लिया जायेगा. इस दौरान कई ट्रेनें रद्द रहेंगी.
बोकारो स्टील सिटी-रांची पैसेंजर (58033), रांची-बोकारो स्टील सिटी पैसेंजर (58034), खड़गपुर-गढ़बेता-रांची मेमू ट्रेन (68085), रांची-गढ़बेता-खड़गपुर मेमू ट्रेन (68086), देवघर-रांची एक्सप्रेस (13319), रांची-देवघर एक्सप्रेस (13320), धनबाद-रांची एक्सप्रेस (13303), रांची- धनबाद एक्सप्रेस (13304), हटिया-खड़गपुर पैसेंजर (58026), खड़गपुर-हटिया पैसेंजर (58025) और खड़गपुर से 24 जून को रद्द रहेगी.
शॉर्ट टर्मिनेशन व शॉर्ट ओरिजनेटेड ट्रेन:
23 जून को पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस (12365) मुरी तक आयेगी और मूरी-रांची के बीच रद्द रहेगी.
23 जून को रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस (12366) मूरी से जायेगी और रांची-मूरी के बीच रद्द रहेगी.
ये ट्रेनें रिशेड्यूल की गयी हैं : धनबाद-अलपुजा एक्सप्रेस (13351) धनबाद से और टाटा-अलपुजा एक्सप्रेस (18189) टाटा से 23 जून को दोनों ट्रेने ढाई घंटा देर से खुलेगी. टाटा-हटिया पैसेजर (58661) टाटा से 23 जून को एक घंटा विलंब से खुलेगी. रांची-आसनसोल मेमू (63597) रांची से 23 जून को 2:45 बजे देर से खुलेगी.
रांची : 24 और एक जुलाई को विलंब से खुलेगी मौर्या
रांची : पूर्व-मध्य रेलवे के सोनपुर और छपरा ग्रामीण जंक्शन में लो हाइट सब-वे के निर्माण के कारण ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया जायेगा.
इस कारण रांची से हटिया-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस (15027) हटिया से 24 जून व एक जुलाई को अपने निर्धारित समय शाम 5:05 बजे के बजाय रात 10:35 बजे खुलेगी. वहीं, गोरखपुर-हटिया मौर्य एक्सप्रेस (15028) गोरखपुर से 25 जून और दो जुलाई को अपने निर्धारित समय सुबह 7:25 बजे के बजाय सुबह 11:25 बजे खुलेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola