रांची : सिंडिकेट की बैठक आज, फीस बढ़ोतरी में की जायेगी कटौती
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Jun 2019 9:18 AM
विज्ञापन
रांची विवि की स्थापना के बाद पहली बार हुई फीस में बढ़ोतरी, छात्र संगठन कर रहे विरोध शुल्क में बढ़ोतरी को विवि की वित्त समिति से मिल चुकी है स्वीकृति रांची : रांची विश्वविद्यालय के सिंडिकेट की गुरुवार को आपात बैठक होगी. बैठक में विश्वविद्यालय में शुल्क बढ़ोतरी को लेकर वित्त समिति के निर्णय पर […]
विज्ञापन
रांची विवि की स्थापना के बाद पहली बार हुई फीस में बढ़ोतरी, छात्र संगठन कर रहे विरोध
शुल्क में बढ़ोतरी को विवि की वित्त समिति से मिल चुकी है स्वीकृति
रांची : रांची विश्वविद्यालय के सिंडिकेट की गुरुवार को आपात बैठक होगी. बैठक में विश्वविद्यालय में शुल्क बढ़ोतरी को लेकर वित्त समिति के निर्णय पर विचार किया जायेगा. रांची विश्वविद्यालय में स्थापना काल के बाद से पहली बार शुल्क में बढ़ोतरी का निर्णय लिया गया है.
इसका विभिन्न छात्र संगठनों ने विरोध किया था. शुल्क बढ़ोतरी में कटौती नहीं करने पर छात्र संगठनों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी थी. छात्र संगठनों का कहना है कि एक साथ शुल्क में इतनी अधिक बढ़ोतरी से विद्यार्थियों को काफी परेशानी होगी. छात्र संगठनों के विरोध को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने अब शुल्क बढ़ोतरी में कटौती का प्रस्ताव तैयार किया है.
ज्ञात हो कि रांची विवि ने 58 वर्ष बाद शिक्षण शुल्क में बढ़ोतरी का निर्णय लिया है. विश्वविद्यालय में वर्तमान में स्नातक के लिए प्रति माह 12 रुपये और स्नातकोत्तर के लिए 18 रुपये शुल्क लिया जाता है.
जिसे बढ़ाकर क्रमश: 125 व 150 रुपये करने का निर्णय लिया गया है. इसके अलावा अन्य शुल्क में भी बढ़ोतरी की गयी है.छात्र संगठनों का कहना है कि शुल्क में लगभग दस गुना बढ़ोतरी की गयी है. एक साल में विद्यार्थी को लगभग 5500 रुपये शुल्क देना होगा. विश्वविद्यालय की स्थापना के बाद से आज तक शिक्षण शुल्क में बढ़ोतरी नहीं की गयी थी. इससे पूर्व वर्ष 2004 में शिक्षण शुल्क में बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार किया गया था.
छात्र संगठनों के विरोध के कारण विश्वविद्यालय ने वर्ष 2004 में भी शुल्क बढ़ोतरी का प्रस्ताव वापस ले लिया था. उस समय भी छात्र संगठनों ने नाराजगी जतायी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










