रातू : प्रज्ञा केंद्र संचालक पर ठगी का मामला दर्ज
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रातू : हुरहुरी पंचायत के चिलदाग निवासी प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुक खीरु मुंडा ने राशि भुगतान व निर्माण कार्य में मदद का भरोसा देकर 14 हजार रुपये ठगी करने का आरोप हुरहुरी के प्रज्ञा केंद्र संचालक जाकिर अंसारी व उसके पिता खलील अंसारी पर लगाया है. इसकी शिकायत सांसद व विधायक से करने के […]
विज्ञापन
रातू : हुरहुरी पंचायत के चिलदाग निवासी प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुक खीरु मुंडा ने राशि भुगतान व निर्माण कार्य में मदद का भरोसा देकर 14 हजार रुपये ठगी करने का आरोप हुरहुरी के प्रज्ञा केंद्र संचालक जाकिर अंसारी व उसके पिता खलील अंसारी पर लगाया है. इसकी शिकायत सांसद व विधायक से करने के बाद पंचायत सेवक ने जांच रिपोर्ट सौंपी है.
मामले में रातू थाना में धारा 406 व 420 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जानकारी के अनुसार जाकिर अंसारी प्रज्ञा केंद्र संचालक के अलावा पंचायत का स्वयंसेवक भी है. वह पीएम आवास के लाभुकों को अॉनलाइन भुगतान करता है.
इसके लिए लाभुकों को जॉब कार्ड, आधार व बैंक खाता लेकर आना पड़ता है. खीरु ने भी ऐसा ही किया. लेकिन जाकिर व उसके पिता ने उसका जॉब कार्ड, आधार व खाता अपने पास रख लिया. इसके बाद उसके खाते से पैसा निकालते रहे. खीरू मुंडा ने ठगी का पैसा वापस दिलाने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन