रांची : राष्ट्रमंडल संसदीय संघ राज्य इकाई की बैठक
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : झारखंड विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय कक्ष में सोमवार को राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की राज्य इकाई की आमसभा हुई. इसमें 64वां राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन कम्पाला (युगांडा) में आयोजित होने की जानकारी दी गयी. इस सम्मेलन में झारखंड शाखा से प्रतिनिधि के रूप में भाग लेने पर विचार किया गया. बैठक में पूर्व विधायक प्रदीप […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय कक्ष में सोमवार को राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की राज्य इकाई की आमसभा हुई. इसमें 64वां राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन कम्पाला (युगांडा) में आयोजित होने की जानकारी दी गयी. इस सम्मेलन में झारखंड शाखा से प्रतिनिधि के रूप में भाग लेने पर विचार किया गया. बैठक में पूर्व विधायक प्रदीप बलमुचु ने अध्यक्ष दिनेश उरांव को राष्ट्रमंडल संसदीय संघ नियमावली-2001 के नियम–13 के अधीन कार्यकारिणी समिति के गठन का आग्रह किया. विधायक जीतू चरण राम ने सम्मेलन में भाग लेनेवाले प्रतिनिधि के चयन के लिए प्राधिकृत करने का प्रस्ताव रखा, जो सर्वसम्मति से पारित हुआ.
विधानसभा के सचिव महेंद्र प्रसाद ने राष्ट्रमंडल संसदीय संघ, झारखंड शाखा के वार्षिक लेखा-जोखा से संबंधित प्रतिवेदन पढ़ा. बैठक में मंत्री सीपी सिंह, सरयू राय, विधायक आलमगीर आलम, विरंची नारायण, अनंत ओझा, सुखदेव भगत, मेनका सरदार, मनोज कुमार, पूर्व सदस्य सुधा चौधरी, अरविंद कुमार सिंह, रामचंद्र केसरी, राजेश रंजन आदि मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन