रांची : हत्या मामले में प्राथमिकी दर्ज, दो दोस्त हिरासत में

Updated:
विज्ञापन

रांची : धुर्वा थाना क्षेत्र अंतर्गत एचइसी प्लांट अस्पताल के पीछे से सोमवार की सुबह कुंदन कुमार (20 वर्ष) नामक युवक का शव पुलिस ने बरामद किया था. कुंदन के घर वाले इसे हत्या का मामला मान रहे हैं. कुंदन के भाई अभिषेक कुमार के बयान पर धुर्वा थाना मेें अज्ञात पर हत्या की प्राथमिकी […]

विज्ञापन
रांची : धुर्वा थाना क्षेत्र अंतर्गत एचइसी प्लांट अस्पताल के पीछे से सोमवार की सुबह कुंदन कुमार (20 वर्ष) नामक युवक का शव पुलिस ने बरामद किया था. कुंदन के घर वाले इसे हत्या का मामला मान रहे हैं.
कुंदन के भाई अभिषेक कुमार के बयान पर धुर्वा थाना मेें अज्ञात पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. घर वालाें ने कुंदन के दोस्तों पर शक जाहिर किया है. उसके आधार पर धुर्वा पुलिस ने कुंदन के दो दोस्त विक्की व सोनू को पूछताछ के लिए हिरासत मेें लिया है. इधर, इस संबंध में सिटी एसपी सुजाता वीणापाणि ने कहा कि जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट व कुंदन के हाथ की धोवन रिपोर्ट नहीं आ जाती, तब तक कुछ भी कहना मुश्किल है. हालांकि पुलिस मामले को हत्या मान कर ही अनुसंधान कर रही है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola