रांची : आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 22 जून
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : छोटानागपुर लॉ कॉलेज में एलएलबी प्रथम सत्र वर्ष 2019-20 में नामांकन के लिए आवेदन जमा करने की तिथि 22 जून निर्धारित की गयी है. वहीं, सात जुलाई को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जायेगी. प्रवेश परीक्षाफल का प्रकाशन 22 जुलाई को होगा. छह अगस्त से नये सत्र की कक्षाएं शुरू हो जायेंगी. इस संबंध […]
विज्ञापन
रांची : छोटानागपुर लॉ कॉलेज में एलएलबी प्रथम सत्र वर्ष 2019-20 में नामांकन के लिए आवेदन जमा करने की तिथि 22 जून निर्धारित की गयी है. वहीं, सात जुलाई को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जायेगी. प्रवेश परीक्षाफल का प्रकाशन 22 जुलाई को होगा. छह अगस्त से नये सत्र की कक्षाएं शुरू हो जायेंगी.
इस संबंध में कॉलेज के प्राचार्य ने जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि वैसे विद्यार्थी भी जो इस वर्ष स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा में शामिल हो चुके हैं, वे भी नामांकन के लिए आवेदन दे सकते हैं.
फॉर्म की कीमत 1200 रुपये है, इसमें परीक्षा शुल्क भी शामिल है. अपना आवेदन कॉलेज के नये परिसर न्याय विहार कैंपस, नामकुम रांची व अपर बाजार स्थित पुराने कैंपस से दिन के 10.30 बजे से तीन बजे तक प्राप्त कर सकते हैं.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन