Ranchi : धुर्वा डैम में दो युवक डूबे, NDRF की टीम ने शवों को निकाला

Updated:
विज्ञापन

रांची : झारखंड की राजधानी के धुर्वा डैम में सोमवार की सुबह दो युवक डूब गये. दोनों की मौत हो गयी है. राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम ने दोनों युवकों के शव को निकाल लिया है. मृतकों के नाम आदित्य और पीयूष हैं. दोनों साइड 5 के रहने वाले थे. दोनों बाइक (JH-01BW […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड की राजधानी के धुर्वा डैम में सोमवार की सुबह दो युवक डूब गये. दोनों की मौत हो गयी है. राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम ने दोनों युवकों के शव को निकाल लिया है. मृतकों के नाम आदित्य और पीयूष हैं. दोनों साइड 5 के रहने वाले थे. दोनों बाइक (JH-01BW 4260) से यहां आये थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

बताया जाता है कि धुर्वा डैम में फाटक के पास नहाने आये थे. बाइक खड़ी कर दोनों लड़के नहाने के लिए डैम में उतर गये. संभवत: नहाने के दौरान दोनों गहरे पानी में उतर गये और डूब गये. आसपास के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम को बुलाया. तब जाकर दोनों युवकों के शव निकाले जा सके.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola