रांची में आधी रात को घर में लग गयी आग, मां-बेटा जिंदा जले

Updated at : 11 May 2019 11:33 AM (IST)
विज्ञापन
रांची में आधी रात को घर में लग गयी आग, मां-बेटा जिंदा जले

रांची : रांची जिला में एक महिला अपने चार साल के बेटे के साथ जिंदा जल गयी. स्कूटी, टीवी, सिलाई मशीन और घर के तमाम सामान जल गये. मामला रांची जिला के मांडर थाना क्षेत्र का है. मांडर थाना क्षेत्र के बिसहाखटंगा पंचायत अंतर्गत जोलहाटोली में शुक्रवार देर रात एक घर में आग लग गयी. […]

विज्ञापन

रांची : रांची जिला में एक महिला अपने चार साल के बेटे के साथ जिंदा जल गयी. स्कूटी, टीवी, सिलाई मशीन और घर के तमाम सामान जल गये. मामला रांची जिला के मांडर थाना क्षेत्र का है.

मांडर थाना क्षेत्र के बिसहाखटंगा पंचायत अंतर्गत जोलहाटोली में शुक्रवार देर रात एक घर में आग लग गयी. देर रात करीब दो बजे आग लगने की वजह से घर में सो रही महिला अपने अपने चार साल के बच्चे के साथ जिंदा जल गयी.

बताया जाता है कि आग आधी रात के बाद लगी. मृतका का नाम पंछी उराईन (25) है. चार साल के बच्चे का नाम अनुदीप उरांव है. पंछी का पति चेन्नई में नौकरी करता है.

लोगों ने बताया कि देर रात करीब 12:30 बजे घर में आग लग गयी. संभवत: शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जिसमें दो लोग जिंदा जल गये. आग में घर में रखी स्कूटी, टीवी, सिलाई मशीन व अन्य सामान जल गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola