रांची : बिशप हार्ट मैन स्कूल का घेराव, उप प्राचार्य निलंबित

Updated at : 10 May 2019 9:23 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : बिशप हार्ट मैन स्कूल का घेराव, उप प्राचार्य निलंबित

रांची : बिशप हार्टमैन स्कूल में छात्र की पिटाई के मामले को लेकर गुरुवार को डेढ़ से दो सौ अभिभावकों ने स्कूल के सामने प्रदर्शन किया़ छात्र आरोपी उप प्राचार्य को हटाने और उन पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे़ एनएसयूआइ के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह के नेतृत्व में दर्जनों अभिभावकों ने स्कूल का […]

विज्ञापन
रांची : बिशप हार्टमैन स्कूल में छात्र की पिटाई के मामले को लेकर गुरुवार को डेढ़ से दो सौ अभिभावकों ने स्कूल के सामने प्रदर्शन किया़ छात्र आरोपी उप प्राचार्य को हटाने और उन पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे़ एनएसयूआइ के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह के नेतृत्व में दर्जनों अभिभावकों ने स्कूल का घेराव किया और तालाबंदी की. टाटीसिलवे थाना प्रभारी के समझाने पर मामला शांत हुआ़
मालूम हो कि बुधवार को स्कूल के कई छात्रों को उप प्राचार्य फादर प्रेम जेम्स तिग्गा ने दंडित किया था और एक छात्र की बेरहमी से पिटाई की थी. घटना की जानकारी मिलने बाद एनएसयूआइ के सदस्यों ने छात्रों के अभिभावकों से बात की एवं टाटीसिलवे थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी. अभिभावकों ने गुरुवार को स्कूल मैनेजमेंट के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इसके बाद प्राचार्य फादर टी किंडो ने उप प्राचार्य को निलंबित कर दिया़ मौके पर प्राचार्य ने अभिभावकों से माफी मांगते हुए आश्वासन दिया कि इस प्रकार की घटना आनेवाले समय में नहीं दोहरायी जायेगी. लेकिन अभिभावकों ने उप प्राचार्य की गिरफ्तारी की मांग को लेकर स्कूल के गेट में तालाबंदी कर दी और धरना पर बैठ गये.
मौके पर टाटीसिलवे थाना प्रभारी ने अभिभावकों को आश्वासन दिया कि जल्द ही उप प्राचार्य को गिरफ्तार किया जायेगा. इस अवसर पर संतोष यादव, आकाश रजवार, सोमनाथ बाउरी, आकाश कुमार, हिमांशु, आदित्य शर्मा, प्रियम सिंह, रजनीश सिंह सहित काफी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola