झारखंड में चक्रवाती तूफान ”Fani” का दिखने लगा असर: एक मई को हुई बारिश, जानें अगले तीन दिन का हाल

Updated:
विज्ञापन

रांची : बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान फेनी का असर 1 मई से झारखंड में नजर आने लगा है. बुधवार को सूबे के कई जिलों में आंधी-बारिश हुई. राजधानी रांची में बारिश के साथ मौसम बदल गया है और लोगों को गर्मी से राहम मिली. पिछले कुछ दिनों से राजधानी रांची समेत सूबे […]

विज्ञापन

रांची : बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान फेनी का असर 1 मई से झारखंड में नजर आने लगा है. बुधवार को सूबे के कई जिलों में आंधी-बारिश हुई. राजधानी रांची में बारिश के साथ मौसम बदल गया है और लोगों को गर्मी से राहम मिली. पिछले कुछ दिनों से राजधानी रांची समेत सूबे के कई जिलों का पारा 40 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. कुछ जिलों को तापमान तो 40 को भी पार कर गया और गर्मी ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

मौसम विभाग ने जानकारी दी थी कि चक्रवातीय तूफान का असर झारखंड में एक मई से ही दिखने लगेगा. विभाग की मानें तो दो, तीन और चार मई को तूफान के कारण झारखंड में तेज आंधी और बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार तूफान का असर करीब-करीब पूरे झारखंड में नजर आएगा.

खबरों की मानें तो आंध्र और ओडिशा के तटवर्ती इलाके में यह तूफान ज्यादा असर दिखाता नजर आएगा. यहां चर्चा कर दें कि बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी-पूर्वी हिस्से में उठा फेनी तूफान तेजी से उत्तर की ओर बढ़ता जा रहा है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola