घाटशिला : जबरन शादी कर छह माह तक कमरे में रखा बंद, करता रहा दुष्कर्म

Updated:
विज्ञापन

घाटशिला : डुमरिया के बड़ाबोतला गांव से एक नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में पांच लोगों के खिलाफ अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में शिकायतवाद दर्ज हुआ है. इसमें धालभूमगढ़ डोभा निवासी संजय मार्डी, भोता मार्डी उर्फ मंगल मार्डी, सिनगो मार्डी, हागरू मार्डी और सुमित्रा मार्डी को आरोपी बनाया गया है. […]

विज्ञापन
घाटशिला : डुमरिया के बड़ाबोतला गांव से एक नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में पांच लोगों के खिलाफ अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में शिकायतवाद दर्ज हुआ है. इसमें धालभूमगढ़ डोभा निवासी संजय मार्डी, भोता मार्डी उर्फ मंगल मार्डी, सिनगो मार्डी, हागरू मार्डी और सुमित्रा मार्डी को आरोपी बनाया गया है. दर्ज मामले के अनुसार 10वीं कक्षा की छात्रा 22 अक्तूबर-18 को स्कूल से घर आयी. इसके बाद पास के तालाब की अोर चली गयी, लेकिन फिर नहीं लौटी.
काफी खोजबीन और संगे-संबंधियों से पूछताछ के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला. इसके बाद गांव के प्रधान ने बैठक बुलायी, जिसमें आरोपियों ने नाबालिग के अपहरण की बात अस्वीकार कर दी और गाली-गलौज के साथ धमकी देने लगे. शिकायतकर्ता को उम्मीद थी कि उसकी बेटी लौट आयेगी, इधर, 16 अप्रैल 2019 को उसकी नाबालिग पुत्री घर लौटी और आपबीती सुनायी. इसके बाद शिकायतवाद दर्ज कराया गया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola