दूसरे चरण में गुरुवार को अंतिम दिन 118 नामांकन दाखिल, कुल 183 उम्‍मीदवारों ने भर पर्चा

Updated at : 18 Apr 2019 9:23 PM (IST)
विज्ञापन
दूसरे चरण में गुरुवार को अंतिम दिन 118 नामांकन दाखिल, कुल 183 उम्‍मीदवारों ने भर पर्चा

– कोडरमा, रांची, खूंटी (एसटी) और हजारीबाग लोकसभा सीट के लिए नामांकन – 20 अप्रैल को नामांकन पत्रों की होगी स्‍क्रूटनी, 22 अप्रैल है नामांकन पत्र वापसी की अंतिम तिथि रांची : झारखंड में दूसरे चरण में 5-कोडरमा, 8-रांची, 11-खूंटी (एसटी) और 14-हजारीबाग लोकसभा सीट के लिए आज गुरुवार को नामांकन पत्र दाखिल करने की […]

विज्ञापन

– कोडरमा, रांची, खूंटी (एसटी) और हजारीबाग लोकसभा सीट के लिए नामांकन

– 20 अप्रैल को नामांकन पत्रों की होगी स्‍क्रूटनी, 22 अप्रैल है नामांकन पत्र वापसी की अंतिम तिथि

रांची : झारखंड में दूसरे चरण में 5-कोडरमा, 8-रांची, 11-खूंटी (एसटी) और 14-हजारीबाग लोकसभा सीट के लिए आज गुरुवार को नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रकिया समाप्‍त हो गयी. नामांकन प्रकिया के अंतिम दिन इन चार सीटों के लिए कुल 118 नामांकन पत्र दाखिल किये गये. इस तरह इन चार सीटों के लिए कुल 183 नामांकन पत्र दाखिल किये गये हैं.

नामांकन पत्रों की स्‍क्रूटनी 20 अप्रैल को होगी. जबकि 22 अप्रैल नाम वापस की अंतिम तिथि है. 6 मई को मतदान होगा.

कोडरमा सीट के लिए गुरुवार को 16 नामांकन पत्र भरे गये

5- कोडरमा सीट के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के अंप्तिम दिन आज 16 नामांकन पत्र भरे गये. इस तरह इस सीट के लिए कुल 34 नामांकन पत्र भरे गये हैं. 8- रांची सीट के लिए आज 35 नामांकन पत्र दाखिल किये गये. इस तरह कुल 61 सेट में नामांकन पत्र भरे गये.

11-खूंटी (एसटी) सीट के लिए आज 33 नामांकन पत्र दाखिल हुए. इस तरह इस सीट के लिए 45 परचे भरे गये हैं. 11-हजारीबाग सीट के लिए चल रही नामांकन प्रकिया के अंतिम दिन आज 34 नामांकन पत्र दाखिल किये गये. इस तरह हजारीबाग सीट से कुल 43 नामांकन पत्र दाखिल किये गये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola