रांची : शहीद मैदान के पास नाला से महिला का शव बरामद

Updated:
विज्ञापन

रांची/ हटिया : मंगलवार की शाम जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के धुर्वा शहीद मैदान के पास नाला से पुलिस ने 35 वर्षीय महिला का शव बरामद किया है. पुलिस ने आस- पास के लोगों को बुला कर शव की शिनाख्त करने को कहा, लेकिन पहचान नहीं हो पायी. सूचना मिलने पर सिटी एसपी सुजाता कुमारी वीणापाणि, […]

विज्ञापन
रांची/ हटिया : मंगलवार की शाम जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के धुर्वा शहीद मैदान के पास नाला से पुलिस ने 35 वर्षीय महिला का शव बरामद किया है. पुलिस ने आस- पास के लोगों को बुला कर शव की शिनाख्त करने को कहा, लेकिन पहचान नहीं हो पायी. सूचना मिलने पर सिटी एसपी सुजाता कुमारी वीणापाणि, हटिया डीएसपी प्रभात रंजन बरवार घटना स्थल पर पहुंचे. पुलिस ने जांच के लिए डॉग स्कवॉयड की टीम को बुलाया.
घटना स्थल से काले एवं हल्के लाल रंग की हवाई चप्पल मिली है. महिला का शव नग्न अवस्था में था. सिर में गंभीर चोट के निशान थे. देखने से प्रतीत हो रहा था कि शव तीन- चार दिन पुराना हो सकता है. मामले में स्थानीय लोग और पुलिस को आशंका है कि रेप के बाद महिला की हत्या की गयी होगी. इसके बाद साक्ष्य छिपाने की नियत से आरोपियों ने शव को नाले में फेंक दिया होगा.
हटिया डीएसपी प्रभात रंजन ने जगन्नाथपुर थानेदार को निर्देश दिया है कि किसी महिला के लापता होने से संबंधित जानकारी आसपास के थाने से जुटायी जाये. अगर कोई जानकारी मिलती है तब उसके परिजनों को बुला कर शव की पहचान करायी जाये. इधर सिटी एसपी सुजाता कुमारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है. लेकिन हत्या कैसे हुई. दुष्कर्म हुआ या नहीं. इसका खुलासा पोस्टमार्टम और मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा.
उल्लेखनीय है कि पिछले माह शहीद मैदान के समीप स्थित नाला से पुलिस ने ओबरिया निवासी संजीत कुमार दुबे का शव बरामद किया था.वह होली के दिन हटिया जाने के नाम पर घर से निकला था. पुलिस इस मामले में अभी तक कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है, लेकिन आरोपियों का पता नहीं चल सका है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola