रांची-लोहरदगा पैसेंजर ट्रेन में चल रहा टिकट का खेल, रेलवे को हो रहा है लाखों का नुकसान

Updated:
विज्ञापन

रांची : रांची-लाेहरदगा-टोरी ट्रेन में टिकटों का खेल चल रहा है. यह सब रेलवे के जानकारी में हो रहा है. इसके बावजूद इस पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. जानकारी के अनुसार रेलवे द्वारा अधिकृत एजेंट को एडवांस में दी जानेवाली टिकटों में सिर्फ तारीख अंकित रहती है. समय प्रिंट नहीं होने से […]

विज्ञापन

रांची : रांची-लाेहरदगा-टोरी ट्रेन में टिकटों का खेल चल रहा है. यह सब रेलवे के जानकारी में हो रहा है. इसके बावजूद इस पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. जानकारी के अनुसार रेलवे द्वारा अधिकृत एजेंट को एडवांस में दी जानेवाली टिकटों में सिर्फ तारीख अंकित रहती है. समय प्रिंट नहीं होने से इसका कई बार उपयोग कर यात्री रेलवे को चूना लगा रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

रेलवे द्वारा बैक डेट की टिकट पर मुहर लगाकर रांची से टोरी तक एजेंट को बेचा जाता है. जिस टिकट पर मुहर लगा कर तारीख अंकित की जाती है, उसमें समय नहीं लिखा रहता है. ऐसे में यह टिकट पूरे दिन मान्य हो जाता है. ऐसे में चार ट्रिप चलने वाली रांची-लोहरदगा-टोरी ट्रेन में टिकट का चार बार इस्तेमाल किया जा सकता है.

ट्रेन में टीटीई करते हैं अवैध वसूली!

रांची-लोहरदगा ट्रेन में टीटीई द्वारा बिना टिकट के यात्रियों से अवैध वसूली जारी है. बेटिकट पकड़े जाने पर यात्री से जुर्माना तो किया जाता है, लेकिन उसकी रसीद नहीं दी जाती है. पिछले दिनों एक यात्री ने इस ट्रेन के टीटीई द्वारा अवैध वसूली करते हुए वीडियो भी वायरल किया था.

रेलवे का अधिकृत एजेंट प्रतिदिन करीब 100 टिकट लेकर जातें है, जिसमें तिथि निर्धारित रहती है. लेकिन समय के बारे में मुझे जानकारी नहीं है. अगर ऐसा हो रहा है, तो इस पर अवश्य कार्रवाई की जायेगी.

नीरज कुमार, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक सह सीपीआरओ, रांची रेल मंडल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola