मांडर : प्रकृति के संतुलन के लिए पौधरोपण जरूरी

Updated:
विज्ञापन

मांडर कॉलेज में सरहुल पूर्व संध्या समारोह, पद्मश्री सिमोन उरांव ने कहा मांडर : सरहुल हमें प्रकृति से जुड़ा रहने का संदेश देता है. यह बातें पद्मश्री सिमोन उरांव ने कही. वे शनिवार को मांडर कॉलेज में सरहुल पूर्व संध्या समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे. उन्होंने समारोह का उद्घाटन कॉलेज परिसर में […]

विज्ञापन
मांडर कॉलेज में सरहुल पूर्व संध्या समारोह, पद्मश्री सिमोन उरांव ने कहा
मांडर : सरहुल हमें प्रकृति से जुड़ा रहने का संदेश देता है. यह बातें पद्मश्री सिमोन उरांव ने कही. वे शनिवार को मांडर कॉलेज में सरहुल पूर्व संध्या समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे. उन्होंने समारोह का उद्घाटन कॉलेज परिसर में पौधा लगाकर किया. कहा कि प्रकृति के संतुलन के लिए पौधरोपण जरूरी है.
हम प्रकृति का साथ छोड़ रहे हैं इसलिए प्रकृति भी हमारा साथ छोड़ रही है. संस्कृति व कला परिषद की ओर आयोजित इस समारोह में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने गीत-नृत्य प्रस्तुत किये. स्वागत भाषण प्रो सोमरा उरांव ने दिया.
संचालन मो बासीद ने किया. मौके पर कॉलेज की प्राचार्य प्रो रेणुका प्रसाद, प्रो बुधु उरांव, डॉ नाफर अली, प्रो नाथू गाड़ी, एसएन तिवारी, सईद अख्तर, बहुरा उरांव, जी तिग्गा, उत्तम कुमार साही, मोहसिन खान, अजय कुमार, दीपक यादव, श्वेता कुमारी, नीलम कुमारी सहित अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola