रांची : मदरसा शिक्षक मौलाना अब्दुल कुद्दुस का निधन

Updated:
विज्ञापन

रांची : मदरसा शिक्षक मौलाना अब्दुल कुद्दुस का निधन हो गया. वे मदरसा फैजुल उलूम ततरिया (गोड्डा) के प्रभारी प्राचार्य थे. उनके निधन पर मदरसा इसलामिया रांची में कुरानख्वानी और शोकसभा आयोजित हुई. इसमें मदरसा इसलामिया रांची और मदरसा दीनिया पत्थलकुदवा रांची के शिक्षकों और छात्रों के अलावा झारखंड के सभी जिलों के मदरसा शिक्षक […]

विज्ञापन
रांची : मदरसा शिक्षक मौलाना अब्दुल कुद्दुस का निधन हो गया. वे मदरसा फैजुल उलूम ततरिया (गोड्डा) के प्रभारी प्राचार्य थे. उनके निधन पर मदरसा इसलामिया रांची में कुरानख्वानी और शोकसभा आयोजित हुई.
इसमें मदरसा इसलामिया रांची और मदरसा दीनिया पत्थलकुदवा रांची के शिक्षकों और छात्रों के अलावा झारखंड के सभी जिलों के मदरसा शिक्षक व कर्मचारी शामिल हुए. कुरानख्वानी और दुआ के बाद ऑल झारखंड मदरसा टीचर्स एसोसिएशन के सचिव मौलाना मो हम्माद कासमी ने कहा कि जांच के नाम पर पिछले 25 महीने से 186 सरकारी सहायता प्राप्त मदरसों के शिक्षकों व कर्मचारियों का वेतन बंद हैं. जिसकी वजह से मदरसों में काम कर रहे शिक्षकों व कर्मचारियों की आर्थिक हालत खराब हो गयी है. दुर्भाग्य की बात है कि अब तक इन मदरसों में कार्यरत सात शिक्षकों का निधन हो चुका है.
मौलाना रिजवान कासमी, मौलाना सलाहुद्दीन मजाहिरी, मास्टर शरफुद्दीन रशीदी और मौलाना शुजा उल हक ने भी विचार रखे. इस अवसर पर मौलाना हबीबुल्लाह नदवी, मास्टर मोहम्मद इरशाद, मास्टर आलमगीर, मास्टर जयाउल आसिफ, मौलाना कफिल, मोहम्मद जैनुल आबेदीन और नसीम खान सहित अन्य उपस्थित थे.सीमावर्ती इलाके में नक्सलियों व उग्रवादियों के खिलाफ चलाया जायेगा संयुक्त अभियान
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola