रांची : टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक में हंगामा, नगर आयुक्त ने 11 दुकानदारों के नाम सूची से हटाये
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

अटल स्मृति वेंडर मार्केट में दुकानों के आवंटन में धांधली का मामला रांची : अटल स्मृति वेंडर मार्केट में दुकानों के आवंटन में हुई धांधली का मामला सामने के आने के करीब दस दिन बाद इस मुद्दे पर मंगलवार को टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक हुई. इसमें टाउन वेंडिंग कमेटी के सदस्य फुटपाथ दुकानदारों ने […]
विज्ञापन
अटल स्मृति वेंडर मार्केट में दुकानों के आवंटन में धांधली का मामला
रांची : अटल स्मृति वेंडर मार्केट में दुकानों के आवंटन में हुई धांधली का मामला सामने के आने के करीब दस दिन बाद इस मु���्दे पर मंगलवार को टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक हुई.
इसमें टाउन वेंडिंग कमेटी के सदस्य फुटपाथ दुकानदारों ने वेंडर मार्केट में दुकानों के आवंटन में हुई धांधली को लेकर नगर निगम के अधिकारियों को खूब खरीखोटी सुनायी. फुटपाथ दुकानदारों की मांग पर नगर आयुक्त मनोज कुमार ने तत्काल 11 दुकानदारों के नाम सूची से हटाने का निर्देश दिया. साथ ही कहा कि अन्य संदिग्ध नामों की जांच की जायेगी. अगर ये गलत हैं, तो इन्हें भी सूची से बाहर किया जायेगा.
टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक दोपहर 3:00 बजे के आसपास शुरू हुई और रात 9:00 बजे तक चली. बैठक की शुरू होते ही टाउन वेंडिंग कमेटी के सदस्यों ने वेंडर मार्केट के लिए चिह्नित दुकानदारों की सूची नगर आयुक्त मनोज कुमार को सौंपी.
सदस्यों ने नगर आयुक्त से कहा कि इस सूची में कई ऐसे लोगों के नाम शामिल हैं, जिन्होंने कभी फुटपाथ पर दुकान ही नहीं लगायी है. इसके बावजूद नगर निगम ने इन लोगों को वेंडर मार्केट में दुकान आवंटित कर दी है. जाहिर है कि यह सब बिना किसी सक्षम पदाधिकारी की मिलीभगत के संभव नहीं है. इसलिए इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की जानी चाहिए.
जांच की जायेगी कि कैसे हासिल की दुकान
नगर आयुक्त ने टाउन वेंडिंग कमेटी के सदस्यों को आश्वस्त किया कि जिन लोगों ने भी बैकडोर से दुकान हासिल की है, उन्हें किसी भी हाल में दुकान आवंटित नहीं किया जायेगा. अगर उनका नाम सूची में दर्ज है, तो उन्हें सूची से भी बाहर निकाला जायेगा. साथ ही ऐसे लोगों ने किस तरह अपना नाम सूची पर दर्ज कराया, इसकी भी जांच की जायेगी.
नगर आयुक्त ने टाउन वेंडिंग कमेटी में शामिल फुटपाथ दुकानदारों से कहा कि वे खुद एक-एक नामों को देखें. निगम उन्हें फुटपाथ दुकानदारों की पूरी सूची उपलब्ध करायेगा. अगर इस सूची में उन्हें किसी दुकानदार के फुटपाथी नहीं होने पर शक हो, तो उसके बारे में बताया जाये. उसे वेंडरों की सूची से बाहर किया जायेगा.
सूची में छेड़छाड़ पर गंभीर हुए नगर आयुक्त
टाउन वेंडिंग कमेटी के सदस्यों ने नगर आयुक्त से कहा कि आपके द्वारा स्वीकृत सूची में बाद में छेड़छाड़ करते हुए कई नाम जोड़े गये हैं. अगर इस प्रकार का काम हुआ, तो हम नगर निगम द्वारा बुलायी गयी टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक में भाग नहीं लेंगे. इस पर नगर आयुक्त ने कहा कि अगर इस प्रकार का कदम किसी ने उठाया है, तो यह गंभीर बात है. निगम इस मामले में जो जरूरी कदम उठायेगा. किसी भी हाल में बैकडोर से किसी को दुकान नहीं लेने दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










