रांची : वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन फंसा पैसा, नहीं हुई निकासी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन 31 मार्च को बड़ी संख्या में ठेकेदारों का पैसा ट्रेजरी में फंस गया. पथ निर्माण विभाग ने पैसा दे दिया था. ठेकेदारों को पैसा देने के लिए प्रमंडलों से बिल भी क्लियर कर दिया गया, लेकिन बाद में ट्रेजरी में जाकर मामला फंस गया. राशि की निकासी नहीं […]
विज्ञापन
रांची : वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन 31 मार्च को बड़ी संख्या में ठेकेदारों का पैसा ट्रेजरी में फंस गया. पथ निर्माण विभाग ने पैसा दे दिया था. ठेकेदारों को पैसा देने के लिए प्रमंडलों से बिल भी क्लियर कर दिया गया, लेकिन बाद में ट्रेजरी में जाकर मामला फंस गया. राशि की निकासी नहीं हो सकी.
उन्हें बताया गया कि लिंक फेल होने की वजह से राशि फंस गयी है. रांची, डोरंडा व सचिवालय कोषागारों में मिला कर बड़ी संख्या में बिल फंसा है. ऐसे में ठेकेदारों के बीच अफरा-तफरी की स्थिति रही. वे लंबे समय से अपने भुगतान को लेकर लगे हुए थे, लेकिन अंतिम दिन मामला लटक गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










