रांची : प्लास्टिक की बोतलों में पी रहे थे शराब, राजवीर ढाबा सील
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : एसडीओ गरिमा सिंह ने सोमवार को विकास स्थित राजवीर ढाबा में छापेमारी कर शराब पी रहे लोगों को पकड़ा. साथ ही काफी संख्या में शराब की बोतलें जब्त की गयीं. ढाबा के मालिक राजवीर को थाना ले जाया गया़ उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और ढाबा को सील कर दिया […]
विज्ञापन
रांची : एसडीओ गरिमा सिंह ने सोमवार को विकास स्थित राजवीर ढाबा में छापेमारी कर शराब पी रहे लोगों को पकड़ा. साथ ही काफी संख्या में शराब की बोतलें जब्त की गयीं. ढाबा के मालिक राजवीर को थाना ले जाया गया़ उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और ढाबा को सील कर दिया गया़ एसडीओ रात आठ बजे दल-बल के साथ ढाबा पहुंची थीं.
एसडीओ को देखते ही हड़कंप मच गया. लोग शराब की बोतलों को इधर-उधर फेंकने लगे. छापेमारी के दौरान पाया गया कि लोग प्लास्टिक की बाेतल में भी शराब पी रहे थे. कई लोगों को भी हिरासत में लिया गया. एसडीओ ने कहा कि जो होटल अवैध तरीके से शराब की बिक्री करते हुए या परिसर में शराब का सेवन कराते पकड़ा जायेगा, उस होटल मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन