ePaper

बुढ़मू में अवैध बालू उठाव कर रहे 11 वाहन जब्त

Updated at : 02 Apr 2019 9:10 AM (IST)
विज्ञापन
बुढ़मू में अवैध बालू उठाव कर रहे 11 वाहन जब्त

बुढ़मू : बुढ़मू पुलिस ने रविवार रात अवैध बालू उठाव के विरुद्ध अभियान चलाते हुए एक जेसीबी मशीन सहित 11 वाहनों को जब्त किया. जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के छापर पंचायत से होकर बहने वाली देवनद नदी से रोजाना रात में बड़े पैमाने पर बालू का उठाव किया जाता था. प्रशासन को जब इसकी […]

विज्ञापन
बुढ़मू : बुढ़मू पुलिस ने रविवार रात अवैध बालू उठाव के विरुद्ध अभियान चलाते हुए एक जेसीबी मशीन सहित 11 वाहनों को जब्त किया. जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के छापर पंचायत से होकर बहने वाली देवनद नदी से रोजाना रात में बड़े पैमाने पर बालू का उठाव किया जाता था.
प्रशासन को जब इसकी सूचना मिली, तो थाना प्रभारी ने तत्काल टीम का गठन किया व रात में नदी के आसपास छापेमारी की. छापेमारी के दौरान बालू उठाव कर रही जेसीबी मशीन (जेएच24बी-5987), 10 हाइवा व डंपर जेएच06डी-4724, जेएच02एयू-1340, जेएच24ए-0469, जेएच02एडी-7013, जेएच01डीबी-4182, जेएच02इ-8481, जेएच01सीबी-8035, जेएच01डीए-9031, जेएच01बीटी-1875 व जेएच 09 एच-1574 को जब्त किया. वहीं पुलिस को देखते ही चालक, मजदूर व बालू माफिया भाग निकले. उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस जंगल में छापेमारी कर रही है.
छापेमारी दल में थाना प्रभारी लालजी यादव, एएसआइ डीएन तिवारी, एएसआइ वीरेंद्र मंडल व जवान शामिल थे. मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि आरंभिक जांच में मिथलेश सिंह व रमेश भोगता द्वारा बालू का अवैध कारोबार किये जाने की जानकारी मिली है. जल्द ही बालू माफिया प्रशासन की गिरफ्त में होंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola