रांची : दूसरा मंगलवारी जुलूस आज, 13 को शोभायात्रा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Apr 2019 8:14 AM
विज्ञापन
अलग-अलग इलाके से महावीर मंदिर पहुंचेंगे अखाड़ेधारी रांची : दूसरा मंगलवारी जुलूस दो अप्रैल को निकाला जायेगा. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. अलग-अलग इलाके से यह जुलूस गाजे-बाजे के साथ रात आठ बजे निकलेगा, जो विभिन्न इलाकों से होकर महावीर चौक स्थित महावीर मंदिर पहुंचेगा. पूजा अर्चना के बाद सभी जुलूस अपने-अपने अखाड़े […]
विज्ञापन
अलग-अलग इलाके से महावीर मंदिर पहुंचेंगे अखाड़ेधारी
रांची : दूसरा मंगलवारी जुलूस दो अप्रैल को निकाला जायेगा. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. अलग-अलग इलाके से यह जुलूस गाजे-बाजे के साथ रात आठ बजे निकलेगा, जो विभिन्न इलाकों से होकर महावीर चौक स्थित महावीर मंदिर पहुंचेगा.
पूजा अर्चना के बाद सभी जुलूस अपने-अपने अखाड़े में लौट जायेंगे. श्री महावीर मंडल रांची की अोर से शोभायात्रा में शामिल भक्तों का स्वागत किया जायेगा. श्री महावीर मंडल रांची के अध्यक्ष जय सिंह यादव ने अखाड़े धारियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया है.
श्री महावीर मंडल डोरंडा केंद्रीय समिति की अोर से दूसरा मंगलवारी जुलूस धूमधाम से निकालने का निर्णय लिया गया है. मंडल के अध्यक्ष संजय पोद्दार व मंत्री पप्पू वर्मा के नेतृत्व में जुलूस निकाला जायेगा. जो विभिन्न अखाड़ों से निकल कर तुलसी चौक, अांबेडकर चौक होते हुए शिव मंदिर महावीर मंदिर जायेगा.
श्री हिनू चौक महावीर मंडल की अोर से भी जुलूस निकाला जायेगा. जो विभिन्न इलाकों से होकर मंदिर परिसर में आकर समाप्त होगा. इस मंगलवारी जुलूस के समापन के बाद नौ को अंतिम मंगलवारी जुलूस की तैयारी की जायेगी. 13 को रामनवमी है. इस दिन मुख्य शोभायात्रा निकाली जायेगी, जो विभिन्न इलाकों से होकर डोरंडा निवारणपुर स्थित श्री राम जानकी तपोवन मंदिर तक जायेगी.
रामनवमी की तैयारी को लेकर हुई विभिन्न संस्थाओं की बैठक
रांची : रामनवमी को लेकर सोमवार को चैती दुर्गापूजा समिति मंदिर परिसर में विभिन्न संस्थाओं की बैठक हुई. साथ ही रविवार को श्री महावीर मंडल रांची द्वारा आयोजित आमसभा में बिना चुनाव कराये स्वयं को अध्यक्ष घोषित कर पुरानी कमेटी को बहाल करने के प्रयास की निंदा की गयी.
सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि चुनाव नहीं कराकर स्वयंभू अध्यक्ष घोषित करने वालाें का बहिष्कार किया जायेगा. साथ ही श्री रामनवमी महोत्सव के किसी भी आयोजन में इनको आमंत्रित नहीं किया जायेगा. बैठक में संजय कुमार सिंह, कृष्णा सहाय, रवि वर्मा, जीवाधन प्रसाद, पवन झा, राम अनुज सिंह, पप्पू वर्मा, धनराज उस्ताद आदि उपस्थित थे.
मंगलवारी जुलूस में भाग लेने की अपील
रांची: श्री महावीर मंडल रांची के अध्यक्ष जयसिंह यादव व मंत्री ललित नारायण ओझा ने अखाड़ेधारियों से अपील की है कि पूरे जोश के साथ मंगलवारी जुलूस में शामिल होकर रामनवमी का उत्साह बढ़ायें. श्री महावीर मंडल रांची की ओर से सभी झंडाधारियों का स्वागत एवं महावीर चौक में प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इसलिए सभी झंडाधारी समय पर झंडा लेकर पहुंचे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










