रांची : मध्यस्थता से सुलझा मामला

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची : सिल्ली के पूर्व विधायक अमित महतो से जुड़े एक मामले का निष्पादन मध्यस्थता के बाद आपसी समझौते के आधार पर हुआ. इस मामले में जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के सचिव फहीम किरमानी ने खुद मध्यस्थता की अौर दोनों पक्षों को अपने विवाद सुलझाने में मदद की. गौरतलब है कि इस मामले के […]

विज्ञापन
रांची : सिल्ली के पूर्व विधायक अमित महतो से जुड़े एक मामले का निष्पादन मध्यस्थता के बाद आपसी समझौते के आधार पर हुआ. इस मामले में जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के सचिव फहीम किरमानी ने खुद मध्यस्थता की अौर दोनों पक्षों को अपने विवाद सुलझाने में मदद की.
गौरतलब है कि इस मामले के सूचक नागेन महतो ने अमित महतो व हारून मोमिन के खिलाफ मारपीट करने व गाली गलौज से संबंधित मामला सिल्ली थाना (कांड संख्या 48/2015 दिनांक 5/4/15) में दर्ज कराया था. मामले की सुनवाई जेएम परमानंद उपाध्याय की अदालत में चल रही थी. बचाव पक्ष की अोर से अधिवक्ता सुनील महतो ने बताया कि इस मामले को मध्यस्थता के जरिये सुलझा लिया गया है.
डालसा सचिव फहीम किरमानी ने कहा कि मध्यस्थता से पूर्व विधायक के मामले को सुलझाया गया है. यह सकारात्मक कदम है. इससे लोग मध्यस्थता के जरिये अपने विवाद को सुलझाने के लिए प्रेरित होंगे. उन्होंने कहा कि जस्टिस डीएन पटेल के मार्गदर्शन में रांची मध्यस्थता केंद्र में विवादों को सुलझाने की दर 90 % हो गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola