रांची : प्रभात खबर अपराजिता सम्मान समारोह में देश के मशहूर कवि करेंगे शिरकत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : प्रभात खबर का ‘अपराजिता सम्मान समारोह’ 30 मार्च को रिम्स ऑडिटोरियम में शाम 4:30 बजे से किया जायेगा. इसमें राज्य की उन चुनिंदा महिलाओं को सम्मानित किया जायेगा, जिन्होंने अपने क्षेत्र में अपना, अपने राज्य और देश का नाम रोशन किया है. सम्मान समारोह के साथ-साथ लोगों के मनोरंजन के लिए देश के […]
विज्ञापन
रांची : प्रभात खबर का ‘अपराजिता सम्मान समारोह’ 30 मार्च को रिम्स ऑडिटोरियम में शाम 4:30 बजे से किया जायेगा. इसमें राज्य की उन चुनिंदा महिलाओं को सम्मानित किया जायेगा, जिन्होंने अपने क्षेत्र में अपना, अपने राज्य और देश का नाम रोशन किया है.
सम्मान समारोह के साथ-साथ लोगों के मनोरंजन के लिए देश के जाने-माने वीर रस व हास्य-व्यंग्य कवि अपनी प्रस्तुति देंगे. इनमें प्रमुख रूप से डॉ सम्पत सरल, डॉ विनीत चौहान, मनवीर मधुर और तेजनारायण बेचैन शामिल हैं.
ऐसे प्राप्त कर सकते हैं कार्यक्रम का पास
प्रभात खबर में कार्यक्रम से संबंधित छपे विज्ञापन की कटिंग को काट कर कोकर स्थित प्रभात खबर कार्यालय के अलावा रेडियो धूम ऑफिस (मंजूषा कॉम्प्लेक्स, लालपुर) व प्रभात खबर सिटी ऑफिस (सृष्टि कॉम्प्लेक्स, एचबी रोड) में जमा कर प्रवेश पास (सुबह 11 से शाम पांच बजे तक) प्राप्त कर सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए फोन नंबर 0651-6613123 पर संपर्क किया जा सकता है.
उमरे दराज मांग कर लाये थे चार दिन, दो टेलीविजन ने लील लिये, दो इंटरनेट ने
– डॉ सम्पत सरल
12 दिन में 12 मिराज जाकर सब मर्ज मिटा आये, जो खून गिरा था पुलवामा में उसका संकल्प चुका आये.
– डॉ विनीत चौहान
अंधेरा चीर कर निकले, उसे दिनमान कहते हैं, मनुजता को रहे हितकर उसे वरदान कहते हैं.
– मनवीर मधुर
राजनीति की परीक्षाएं आते ही नाथू राम गोडसे स्कूल के छात्र भी महात्मा गांधी मार्ग से गुजरने लगते हैं
– तेजनारायण बेचैन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










