अनगड़ा :ग्रामीण चौकीदारों को दिया गया प्रशिक्षण
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Mar 2019 9:29 AM
अनगड़ा : लोकसभा चुनाव को लेकर प्रखंड के ग्रामीण चौकीदारों का एकदिवसीय प्रशिक्षण सह परेड रविवार को अंचल कार्यालय में हुआ. सीओ जयप्रकाश करमाली व सीआइ शैलेश कुमार ने चुनाव को लेकर उन्हें प्रशिक्षण दिया. कहा कि चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने में आपका योगदान अहम है. क्षेत्र की छोटी-छोटी सूचनाएं अंचल व थाना तक पहुंचा […]
अनगड़ा : लोकसभा चुनाव को लेकर प्रखंड के ग्रामीण चौकीदारों का एकदिवसीय प्रशिक्षण सह परेड रविवार को अंचल कार्यालय में हुआ. सीओ जयप्रकाश करमाली व सीआइ शैलेश कुमार ने चुनाव को लेकर उन्हें प्रशिक्षण दिया. कहा कि चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने में आपका योगदान अहम है. क्षेत्र की छोटी-छोटी सूचनाएं अंचल व थाना तक पहुंचा कर निर्वाचन संपन्न कराने में आप उल्लेखनीय भूमिका निभा सकते हैं.
मौके पर ग्रामीण चौकीदारों को अपने क्षेत्र के सभी निर्वाचन बूथों को चिह्नित कर वहां के सभी पहुंच पथों का अवलोकन करने का निर्देश दिया गया. सीओ ने ग्रामीण चौकीदारों को क्षेत्र में शराब सहित अन्य अवैध कारोबार कर रहे लोगों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया. मौके पर पंचायत सचिवों को भी प्रशिक्षित किया गया. प्रशिक्षण में सुरेंद्र मुंडा, राजकिशोर महतो, मणिराम महतो, अघनु सिंह मुंडा, वीरेंद्र लोहरा, जगदीश महतो, वहाब अंसारी, सीताराम महतो, तुलसीदास उरांव, प्रदीप नायक, कोयला नायक, बुधराम महली आदि शामिल थे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










