एसी बस से श्रद्धालु जायेंगे बाबा नगरी

Published at :03 Jul 2014 9:03 AM (IST)
विज्ञापन
एसी बस से श्रद्धालु जायेंगे बाबा नगरी

रांची: सावन माह में बाबा भोलेनाथ के दर्शन को देवघर जानेवाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है. झारखंड टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (जेटीडीसी) इस वर्ष ऐसे श्रद्धालुओं को एसी बस से देवघर की सैर करायेगा. इन बसों से श्रद्धालु न सिर्फ देवघर की सैर करेंगे, बल्कि उन्हें देवघर के आसपास के पर्यटन स्थलों की भी सैर करायी […]

विज्ञापन

रांची: सावन माह में बाबा भोलेनाथ के दर्शन को देवघर जानेवाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है. झारखंड टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (जेटीडीसी) इस वर्ष ऐसे श्रद्धालुओं को एसी बस से देवघर की सैर करायेगा.

इन बसों से श्रद्धालु न सिर्फ देवघर की सैर करेंगे, बल्कि उन्हें देवघर के आसपास के पर्यटन स्थलों की भी सैर करायी जायेगी. जेटीडीसी एमडी सुनील कुमार की मानें, तो इसके लिए जल्द ही टेंडर निकाला जायेगा. टेंडर में जो भी बस ऑनर सफल होगा, उसके साथ जेटीडीसी सावन माह के लिए करार करेगा.

सावन माह में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रबंधन इस बार छह एसी बसें चलाने की तैयारी कर रहा है. बसों से देवघर को जानेवाले श्रद्धालुओं को जेटीडीसी के रिसॉर्ट व होटलों में ठहराया जायेगा. इतना ही नहीं बसों में जानेवाले श्रद्धालुओं को जल चढ़ाने में किसी तरह की परेशानी न हो, इसका भी खयाल रखा जायेगा.

टेंडर निकलने के बाद बस ऑनर के साथ दर से संबंधित वार्ता की जायेगी. बस ऑनर जो किराया तय करेंगे, वही यात्रियों से लिया जायेगा. जेटीडीसी का प्रयास श्रद्धालुओं को देवघर सहित अन्य पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराना है, ताकि राज्य में पर्यटन को बढ़ावा मिले :

सुनील कुमार, एमडी जेटीडीसी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola