तमाड़ : डायन-बिसाही के आरोप में मार डाला

Updated at : 14 Mar 2019 9:22 AM (IST)
विज्ञापन
तमाड़ : डायन-बिसाही के आरोप में मार डाला

तमाड़ के कोईजानीगुड़ा गांव में मंगलवार की रात हुई घटना तमाड़ : थाना क्षेत्र के गांगों टोला कोईजानीगुड़ा गांव निवासी विदुमुखी कुमारी(47 वर्ष) की मंगलवार रात डायन-बिसाही के आरोप में गला रेत कर हत्या कर दी गयी. इतना ही नहीं साक्ष्य को छुपाने की नियत से शव को जलाने का भी प्रयास किया जा रहा […]

विज्ञापन
तमाड़ के कोईजानीगुड़ा गांव में मंगलवार की रात हुई घटना
तमाड़ : थाना क्षेत्र के गांगों टोला कोईजानीगुड़ा गांव निवासी विदुमुखी कुमारी(47 वर्ष) की मंगलवार रात डायन-बिसाही के आरोप में गला रेत कर हत्या कर दी गयी.
इतना ही नहीं साक्ष्य को छुपाने की नियत से शव को जलाने का भी प्रयास किया जा रहा था, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर लिया. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार अविवाहित विदुमुखी कुमारी माता-पिता के निधन के बाद अकेले रहती थी. गांव में किसी व्यक्ति की तबीयत खराब होने पर लोग उसका आरोप विदुमुखी कुमारी पर लगाते थे. मंगलवार की रात किसी ने डायन-बिसाही के आरोप में गला रेत कर उसकी हत्या कर दी.
सूचना मिलने पर जब पुलिस गांव पहुंची तो वहां सन्नाटा पसरा हुआ था. लोग अपने-अपने घरों में दुबके हुए थे. कोई भी ग्रामीण घटना के संबंध में जानकारी देने के लिए तैयार नहीं है. पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola