रांची : रन-ओ-थॉन आज, सड़क की दाहिनी ओर नहीं चलेंगे वाहन
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : राजधानी में रविवार को हाफ मैराथन रन-ओ-थॉन का आयोजन किया गया है. इसके लिए ट्रैफिक एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग ने रूट प्लान तैयार कर लिया है. 21 किलोमीटर का यह हाफ मैराथन मोरहाबादी ग्राउंड से लॉ यूनिवर्सिटी कांके तक (सुबह 5:30 से 9:00 बजे तक) आयोजित किया जायेगा. इस दौरान मोरहाबादी से लेकर […]
विज्ञापन
रांची : राजधानी में रविवार को हाफ मैराथन रन-ओ-थॉन का आयोजन किया गया है. इसके लिए ट्रैफिक एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग ने रूट प्लान तैयार कर लिया है. 21 किलोमीटर का यह हाफ मैराथन मोरहाबादी ग्राउंड से लॉ यूनिवर्सिटी कांके तक (सुबह 5:30 से 9:00 बजे तक) आयोजित किया जायेगा.
इस दौरान मोरहाबादी से लेकर लॉ यूनिवर्सिटी, कांके मार्ग की दाहिनी ओर की सड़क को सुरक्षित रखा गया है. इसमें प्रवेश वर्जित रहेगा. इस दौरान मोरहाबादी मैदान से लॉ यूनिवर्सिटी कांके तक बायीं ओर की सड़क पर ही वाहनों का परिचालन होगा. ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से आग्रह किया है कि वाहन चालक इस दौरान बायीं ओर की सड़क का ही प्रयोग करें. मैराथन समाप्त होने के बाद दाहिनी ओर के मार्ग को खोल दिया जायेगा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










