रांची : दीक्षांत समारोह की पोशाक तय, धोती-कुर्ता व साड़ी में मिलेगी डिग्री

Updated:
विज्ञापन

रांची : रांची विश्वविद्यालय का 32वां दीक्षांत समारोह 29 मार्च को होगा. इसकी तैयारी को लेकर प्रतिकुलपति प्रो कामिनी कुमार की अध्यक्षता में विवि पदाधिकारियों की बैठक हुई. दीक्षांत समारोह में विद्यार्थी अब गाउन नहीं पहनेंगे. बैठक में दीक्षांत समारोह की नयी पोशाक तय की गयी. लड़के सफेद कुर्ता-पाजामा या सफेद धोती-कुर्ता पहनेंगे. वहीं लड़कियां […]

विज्ञापन
रांची : रांची विश्वविद्यालय का 32वां दीक्षांत समारोह 29 मार्च को होगा. इसकी तैयारी को लेकर प्रतिकुलपति प्रो कामिनी कुमार की अध्यक्षता में विवि पदाधिकारियों की बैठक हुई. दीक्षांत समारोह में विद्यार्थी अब गाउन नहीं पहनेंगे. बैठक में दीक्षांत समारोह की नयी पोशाक तय की गयी. लड़के सफेद कुर्ता-पाजामा या सफेद धोती-कुर्ता पहनेंगे. वहीं लड़कियां सफेद रंग के लाल पाड़ वाली साड़ी व सफेद ब्लाउज या सफेद सलवार-सूट पर लाल रंग के दुपट्टा का इस्तेमाल करेंगी.
बैठक में दीक्षांत समारोह काे लेकर छह कमेटी गठित करने का निर्णय लिया गया. कमेटी गठन से संबंधित पत्र शुक्रवार को जारी कर दिया जायेगा. दीक्षांत समारोह में भाग लेने के लिए विद्यार्थी 11 मार्च से आवेदन जमा कर सकते हैं. आवेदन 16 मार्च तक जमा लिया जायेगा.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola