रांची : एचइसी नगर प्रशासन विभाग ने ध्वस्त किया अवैध निर्माण
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : एचइसी नगर प्रशासन विभाग ने बुधवार को धुर्वा में निर्माणाधीन अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया. जानकारी के अनुसार धुर्वा थाना के आगे सुगीया पान दुकान के सामने खेल मैदान में अवैध निर्माण किया जा रहा था. वहां एक कमरा व शौचालय का निर्माण शिव कुमार व उसके भाई राम सिंह द्वारा किया […]
विज्ञापन
रांची : एचइसी नगर प्रशासन विभाग ने बुधवार को धुर्वा में निर्माणाधीन अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया. जानकारी के अनुसार धुर्वा थाना के आगे सुगीया पान दुकान के सामने खेल मैदान में अवैध निर्माण किया जा रहा था. वहां एक कमरा व शौचालय का निर्माण शिव कुमार व उसके भाई राम सिंह द्वारा किया जा रहा था.
एचइसी नगर प्रशासन विभाग को जब इसकी जानकारी मिली, तो सुरक्षाकर्मियों ने वहां जाकर निर्माण को ध्वस्त कर दिया. साथ ही चेतावनी दी कि अगर भविष्य में फिर निर्माण किया गया, तो पीपी एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन