ePaper

रांची : शराबबंदी की मांग करेगी नारी शक्ति सेना

Updated at : 04 Mar 2019 9:02 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : शराबबंदी की मांग करेगी नारी शक्ति सेना

रांची : सामाजिक संस्था नारी शक्ति सेना (गुलाबी गैंग) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आठ मार्च को झारखंड में पूर्ण शराबबंदी की मांग को लेकर राज्य सरकार को ज्ञापन सौंपेगी. अध्यक्ष रानी कुमार ने कहा कि झारखंड में पूर्ण शराबबंदी की मांग विगत कई वर्षों से की जा रही है. यह मांग कई संगठनों […]

विज्ञापन
रांची : सामाजिक संस्था नारी शक्ति सेना (गुलाबी गैंग) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आठ मार्च को झारखंड में पूर्ण शराबबंदी की मांग को लेकर राज्य सरकार को ज्ञापन सौंपेगी. अध्यक्ष रानी कुमार ने कहा कि झारखंड में पूर्ण शराबबंदी की मांग विगत कई वर्षों से की जा रही है. यह मांग कई संगठनों द्वारा की जाती रही है, फिर भी सरकार ने शराब दुकान खोलने का निर्णय लिया है. यह दुर्भाग्य है.
सरकार को इस फैसले को वापस लेनी चाहिए. इससे अपराध व दुर्घटनाअों का ग्राफ भी बढ़ता है. इस बार फिर सरकार के समक्ष शराबबंदी की मांग रखी जायेगी. मांग पत्र सौंपने के बाद आगे के आंदोलन की रणनीति तैयार की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola