रांची :स्वाइन फ्लू का मरीज सैमफोर्ड अस्पताल में भर्ती वेंटिलेटर पर रखा गया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Mar 2019 9:32 AM (IST)
विज्ञापन

रांची :सैमफोर्ड अस्पताल में गुरुवार को स्वाइन फ्लू से पीड़ित महिला को भर्ती कराया गया है. जांच के बाद मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव पायी गयी है मरीज का इलाज डॉ डीएसएन राव की देखरेख में चल रहा है. डॉ राव ने बताया कि मरीज की स्थिति काफी नाजुक है. उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है. […]
विज्ञापन
रांची :सैमफोर्ड अस्पताल में गुरुवार को स्वाइन फ्लू से पीड़ित महिला को भर्ती कराया गया है. जांच के बाद मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव पायी गयी है
मरीज का इलाज डॉ डीएसएन राव की देखरेख में चल रहा है. डॉ राव ने बताया कि मरीज की स्थिति काफी नाजुक है. उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है. क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती मरीज का डायलिसिस किया जा रहा है. मरीज को स्वाइन फ्लू की दवा भी दी जा रही है. उन्होंने बताया कि मरीज को एक हफ्ते से सर्दी, खांसी व बुखार की शिकायत थी. यहां भर्ती होने के बाद जांच की गयी.
जांच के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. डॉ राव ने बताया कि अगर किसी को स्वाइन फ्लू का शक हो तो उसे मुंह पर रूमाल रखना चाहिए. ताकि, छींकने और खांसी आने पर स्वाइन फ्लू के वायरस बाहर नहीं आये. उन्होंने कहा कि स्वाइन फ्लू के वायरस उन्हीं अटैक करते हैं, जिनके शरीर के लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता कम होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




