रांची : राज्य में बनेगी जनमत की सरकार : बेसरा

Updated at : 23 Feb 2019 1:36 AM (IST)
विज्ञापन
रांची  :  राज्य में बनेगी जनमत की सरकार : बेसरा

रांची : राजधानी के मनरेसा हाउस परिसर में जनमत की उच्च स्तरीय बैठक पूर्व सांसद सह झारखंड मुक्ति मोर्चा (उलगुलान) के केंद्रीय अध्यक्ष कृष्णा मार्डी की अध्यक्षता में हुई. संचालन झारखंड पीपुल्स पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा ने किया. बैठक में मुख्य रूप से भाजपा को हराने का निर्णय लिया […]

विज्ञापन

रांची : राजधानी के मनरेसा हाउस परिसर में जनमत की उच्च स्तरीय बैठक पूर्व सांसद सह झारखंड मुक्ति मोर्चा (उलगुलान) के केंद्रीय अध्यक्ष कृष्णा मार्डी की अध्यक्षता में हुई. संचालन झारखंड पीपुल्स पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा ने किया. बैठक में मुख्य रूप से भाजपा को हराने का निर्णय लिया गया.

जेएमएम, कांग्रेस, राजद के महागठबंधन को लूट गठबंधन बताया गया. भ्रष्ट गठबंधन के बदले में राज्य को नयी दिशा और दशा प्रदान करने के लिए जनमत की सरकार बनाने का निर्णय लिया गया. श्री बेसरा ने कहा कि अब झारखंड में न तो भाजपा की और न ही महागठबंधन की बल्कि राज्य हित में जनमत की सरकार बनेगी. जनमत ने भाजपा भगाओ, झारखंड बचाओ नारा के साथ जनता के पास जाने का निर्णय लिया है.

भाकपा के राज्य सचिव भुवनेश्वर मेहता ने कहा कि जनमत एक मजबूत तीसरा फ्रंट बनेगा. जेएमएम उलगुलान के महासचिव बेनीलाल महतो, जेपीपी के प्रधान महासचिव दिल बहादुर, उपाध्यक्ष प्रवीण मेहता, राष्ट्रीय सेंगेल पार्टी की अध्यक्ष पुष्पा सेकुन्दा टेटे ,आॅल इंडिया पीपुल्स फोरम के राष्ट्रीय परिषद सदस्य बशीर अहमद, झारखंड आदिवासी मूलवासी जनाधिकार मंच के अध्यक्ष राजू महतो, तृणमूल कांग्रेस के धनंजय महतो, आजसू के अध्यक्ष दीपक महतो, महासचिव दिनकर कच्छप, झारखंड पार्टी के संगठन सचिव विनय केरकेट्टा, झारखंड उलगुलान मोर्चा के अध्यक्ष रवि पीटर, झारखंड तेली संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष धर्मदयाल साहू आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola