रांची : पीएम के आगमन को लेकर डॉक्टरों की टीम बनी

Updated at : 15 Feb 2019 9:41 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : पीएम के आगमन को लेकर डॉक्टरों की टीम बनी

रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 फरवरी को हजारीबाग दौरे पर आ रहे हैं. इसको लेकर रिम्स प्रबंधन ने चिकित्सकों की दो टीम बनायी है. एक टीम आकस्मिक सेवा के लिये है और दूसरी टीम हजारीबाग के लिए बनायी गयी है. टीम एक के सारे चिकित्सक 17 फरवरी को सुबह 10 बजे से शाम पांच […]

विज्ञापन
रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 फरवरी को हजारीबाग दौरे पर आ रहे हैं. इसको लेकर रिम्स प्रबंधन ने चिकित्सकों की दो टीम बनायी है. एक टीम आकस्मिक सेवा के लिये है और दूसरी टीम हजारीबाग के लिए बनायी गयी है. टीम एक के सारे चिकित्सक 17 फरवरी को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक आकस्मिक में उपलब्ध रहेंगे. वहीं, टीम दो के सारे सदस्य 16 फरवरी को सुबह आठ बजे रिम्स से हजारीबाग के लिये रवाना होंगे.
दोनों टीमें इस प्रकार हैं
आकस्मिक सेवा वाली टीम में : डॉ विद्यापति प्राध्यापक औषधि विभाग, डॉ संदीप कुमार सर्जरी विभाग, डॉ प्रकाश कुमार कार्डियोलॉजी विभाग, डॉ राजेश खन्ना निश्चेतन विभाग, डॉ गाेविंद कुमार गुप्ता अस्थि रोग विभाग, डॉ सुषमा कुमारी रक्त अधिकोष, राव बिजेंद्र कुमार प्रावैधिकी रक्त अधिकोष, सिसिलिया स्टाफ नर्स ए ग्रेड, संतोषी चौधरी, दिनेश शर्मा व राम कुमार साहू.
चिकित्सा दल हजारीबाग के लिये : डॉ ग्रेगरी मिंज प्राध्यापक औषधि विभाग, डॉ एके कमल सर्जरी विभाग, डॉ प्रशांत कुमार कार्डियोलॉजी विभाग, डॉ अजीजुल हक निश्चेतन विभाग, डॉ उषा सरोज रक्त अधिकोष, अनीता कुमारी स्टाफ नर्स ए ग्रेड,मरियम होरो, योगेंद्र पासवान, दीपक कुमार व जॉन उरांव.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola