रांची : बस स्टैंड में कंपोस्ट मशीन का मेयर ने किया उदघाटन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : खादगढ़ा बस स्टैंड में लगी कंपोस्ट मशीन का उदघाटन बुधवार को मेयर आशा लकड़ा ने किया. इस कंपोस्ट मशीन में स्टैंड से निकले फल व खाद्य सामग्री के वेस्ट से खाद बनाया जायेगा. इस अवसर पर डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, अपर नगर आयुक्त गिरिजा शंकर प्रसाद, वार्ड पार्षद पूनम देवी आदि उपस्थित थे. […]
विज्ञापन
रांची : खादगढ़ा बस स्टैंड में लगी कंपोस्ट मशीन का उदघाटन बुधवार को मेयर आशा लकड़ा ने किया. इस कंपोस्ट मशीन में स्टैंड से निकले फल व खाद्य सामग्री के वेस्ट से खाद बनाया जायेगा. इस अवसर पर डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, अपर नगर आयुक्त गिरिजा शंकर प्रसाद, वार्ड पार्षद पूनम देवी आदि उपस्थित थे.
वार्ड पार्षद ने किया सड़क का उदघाटन : वार्ड 31 के पार्षद अशोक यादव ने बुधवार को देवी मंडप रोड स्थित गोकुल नगर में पीसीसी सड़क का उदघाटन किया. श्री यादव ने कहा कि सड़क बनने से मोहल्ले में होनेवाले जलजमाव से लोगों को राहत मिलेगी.
वार्ड 26 के कार्यालय में लगा कैंप : जिला प्रशासन द्वारा केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को लेकर बुधवार को वार्ड 26 के कार्यालय में कैंप लगाया गया. इसमें 269 लोगों ने वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन व विधवा पेंशन का आवेदन दिया.
कैंप में 40 लोगों ने दिया आवास के लिए आवेदन
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बेघर व रेंटर को फ्लैट दिये जाने को लेकर बुधवार को वार्ड 10 के कार्यालय में कैंप का आयोजन किया गया. इस कैंप में 40 लोगों ने आवास के लिए आवेदन दिया. कैंप में वार्ड पार्षद अर्जुन यादव, विजय कुमार, धीरज कुमार आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन