रांची : फुटेज में सामान लेकर भागते दिखा संदिग्ध
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Feb 2019 9:16 AM
रांची : चुटिया थाना क्षेत्र के अनंतपुर निवासी रिटायर्ड आइएफएस डॉ दीपक घोष और उनकी पत्नी नंदिता घोष को बंधक बना कर नकद सहित 10 लाख के जेवरात की डकैती करनेवाले एक संदिग्ध का सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिला है. फुटेज में वह अपनी पीठ पर एक बैग लेकर भागता दिख रहा है. अचानक वह […]
रांची : चुटिया थाना क्षेत्र के अनंतपुर निवासी रिटायर्ड आइएफएस डॉ दीपक घोष और उनकी पत्नी नंदिता घोष को बंधक बना कर नकद सहित 10 लाख के जेवरात की डकैती करनेवाले एक संदिग्ध का सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिला है.
फुटेज में वह अपनी पीठ पर एक बैग लेकर भागता दिख रहा है. अचानक वह स्टेशन रोड से लापता भी हो गया. पुलिस ने आशंका व्यक्त की है कि वह किसी वाहन में चढ़ गया होगा. पुलिस को यह फुटेज जांच के दौरान घटनास्थल के रास्ते से लेकर स्टेशन रोड में लगे सीसीटीवी फुटेज को चेक करने पर मिला. पुलिस ने इस बिंदु पर भी आशंका जतायी है कि घटना में शामिल दूसरे लोग अलग-अलग रास्ते से भाग निकले हों.
पुलिस के अनुसार संदिग्ध युवक निर्दोष भी हो सकता है. सीसीटीवी फुटेज में आये संदिग्ध युवक की अभी पहचान नहीं हो पायी है. बहरहाल पुलिस अपराधियों तक पहुंचने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










