रांची : रंगदारी के रुपये देने के लिए बुलाया और कर दी हत्या
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : पिठोरिया के ओयना जतराटांड़ में आठ फरवरी को सनी बाघवार की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. हत्या के आरोपी मो शब्बीर को उसके घर इरबा से पिठोरया व ओरमांझी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल व दो गोली पुलिस ने बरामद किया है. उसने […]
विज्ञापन
रांची : पिठोरिया के ओयना जतराटांड़ में आठ फरवरी को सनी बाघवार की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. हत्या के आरोपी मो शब्बीर को उसके घर इरबा से पिठोरया व ओरमांझी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
उसके पास से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल व दो गोली पुलिस ने बरामद किया है. उसने पुलिस को बताया कि सनी बाघवार को उसने रंगदारी का रुपये देने के लिए बुलाया और उसकी हत्या कर दी. यह जानकारी ग्रामीण एसपी आशुतोष शेखर ने पत्रकारों को दी. आराेपी ने पुलिस को बताया कि सनी ने उससे तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी.
इसमें से एक बार 12 हजार व दूसरी बार 30 हजार रुपये समेत कुल 42 हजार रुपये वह उसे दे चुका था. इसके बाद भी शेष रुपये के लिए वह हमेशा परेशान करता था़ बहुत ज्यादा परेशान होने लगी, तो मैंने उसे बुलाया और गोली मार कर उसकी हत्या कर दी. अाठ फरवरी को इस संबंध में पिठोरिया थाना मेें अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन