रांची रिम्स : ट्रॉमा सेंटर में बनेगा 20 बेडवाला स्पाइन सेंटर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स के ट्रॉमा सेंटर में 20 बेड वाला स्पाइन सेंटर भी खोला जायेगा. राज्य सरकार ने केंद्र सरकार की इस योजना को लागू करने की जिम्मेदारी रिम्स को सौंपी है. रिम्स प्रबंधन ने इस दिशा में काम भी शुरू कर दिया है. स्पाइन सेंटर के संचालन का जिम्मा […]
विज्ञापन
रांची : राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स के ट्रॉमा सेंटर में 20 बेड वाला स्पाइन सेंटर भी खोला जायेगा. राज्य सरकार ने केंद्र सरकार की इस योजना को लागू करने की जिम्मेदारी रिम्स को सौंपी है. रिम्स प्रबंधन ने इस दिशा में काम भी शुरू कर दिया है.
स्पाइन सेंटर के संचालन का जिम्मा न्यूरो सर्जरी और अस्थि रोग विभाग को दी जायेगी. गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने करीब सा�� भर पहले ही स्पाइन सेंटर शुरू करने के लिए करीब 6 करोड़ रुपये आवंटित कर दिये थे. लेकिन अब तक राज्य में यह सेंटर शुरू किया जा सका है. राज्य सरकार से निर्देश मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है और रिम्स को जल्द से जल्द स्पाइन सेंटर शुरू करने को कहा है.
विभाग से मिले आदेश के आलोक में रिम्स निदेशक डॉ दिनेश कुमार सिंह ने न्यूरो सर्जरी के विभागाध्यक्ष से बात की है. वे जल्द ही अस्थि रोग के विभागाध्यक्ष से इसके लिए तैयार रहने का निर्देश जारी करेंगे. निदेशक ने बताया कि स्पाइन सेंटर खुल जाने से दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल मरीजों के स्पाइन की सर्जरी सेंटर में संभव हो पायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन